19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलराफेल नडाल के घर में पहली बार गूंजी किलकारी, पत्नी मारिया ने...

राफेल नडाल के घर में पहली बार गूंजी किलकारी, पत्नी मारिया ने बेटे को दिया जन्म

Published on

मैड्रिड

स्पेनिश मीडिया ने शनिवार को टेनिस स्टार राफेल नडाल के पिता बनने की खबर दी। ‘द डायरियो डि मोलोर्का’ और स्पेन के अन्य अखबारों के अनुसार नडाल की पत्नी मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो ने मालोर्का में स्थित क्लिनिक में बेटे को जन्म दिया। यह दोनों का पहला बच्चा है। पुरूष वर्ग में रिकॉर्ड 22 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले नडाल की गिनती टेस्ट इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में की जाती है।

रियल मैड्रिड ने दी बधाई
स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के ट्विटर अकाउंट से राफेल नडाल के बधाई दी है। उन्होंने लिखा- हमारे प्रिय मानद सदस्य राफेल नडाल और मारिया पेरेलो को उनके पहले बच्चे के जन्म के लिए बधाई। इस पल की खुशी बांटने में हम आपके साथ हैं। शुभकामनाएं! लेकिन जब नडाल की जन संपर्क फर्म से इस संबंध में पूछा तो उसने कहा कि वह उनके निजी मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी।

2019 में हुई थी शादी
राफेल नडाल और मारिया की शादी तीन साल पहले अक्टूबर 2019 को हुई थी। इसमें सिर्फ करीबी लोगों को बुलाया गया था। उससे पहले जनवरी में दोनों ने इंगेजमेंट की घोषणा की थी। नडाल और मारिया 2005 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन उससे पहले से ही दोनों की पहचान है। मारिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वह नडाल के मैचों में भी काफी कम नजर आती हैं।मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो की पहली नौकरी लंदन में स्पोर्ट्स मार्केटर की थी। लेकिन वह वर्तमान में राफा नडाल फाउंडेशन के लिए परियोजना निदेशक के रूप में कार्य करती है, जो नडाल ने 2008 में शुरू की थी।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...