5.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलकब मिलेगा बुमराह का रिप्लेसमेंट? खत्म होने वाली है ICC की डेडलाइन

कब मिलेगा बुमराह का रिप्लेसमेंट? खत्म होने वाली है ICC की डेडलाइन

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया टी-20 वर्ल्डकप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में है. भारत ने पर्थ में प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है और जल्द ही वह अपना पहला वॉर्म-अप मैच भी खेलने वाली है. इस बीच टीम इंडिया के लिए टेंशन ये है कि अभी तक जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट नहीं मिला है. बीसीसीआई को जल्द से जल्द जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट अनाउंस करना होगा, क्योंकि अब आईसीसी की डेडलाइन भी खत्म होने वाली है.

टीम इंडिया जब टी-20 वर्ल्डकप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाली थी, उससे पहले ही भारतीय टीम को यह झटका लग चुका था. जसप्रीत बुमराह काफी दिनों से चोट से परेशान हैं, इस वजह से वह एशिया कप 2022 में भी नहीं खेले थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उन्होंने वापसी की थी, लेकिन चोट की वजह से उन्हें सीरीज़ छोड़नी पड़ी.

इसके बाद तय हो गया कि जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्डकप से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने कमर में चोट की वजह से बुमराह के बाहर होने की पुष्टि की. हालांकि, इस ऐलान के साथ बीसीसीआई ने रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया था.

कब खत्म हो रही है आईसीसी की डेडलाइन?
आईसीसी के नियम के मुताबिक, सभी 16 टीमें 9 अक्टूबर तक अपने स्क्वॉड में कोई भी बदलाव कर सकती हैं. यानी बीसीसीआई को 9 अक्टूबर यानी रविवार को ही जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट बताना होगा. हालांकि यह आखिरी मौका नहीं होगा क्योंकि सुपर-12 में जो टीमें पहले से ही पहुंच चुकी हैं यानी टॉप-8 टीमों के लिए यह आखिरी तारीख 15 अक्टूबर होगी. क्योंकि टूर्नामेंट 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. ऐसे में बीसीसीआई आईसीसी से कहे तो वह 15 अक्टूबर तक भी रिप्लसमेंट को बता सकता है.

कौन लेगा जसप्रीत बुमराह की जगह?
कप्तान रोहित शर्मा ने साफ किया था कि जसप्रीत बुमराह की जगह कौन लेगा इसका फैसला ऑस्ट्रेलिया में जाकर ही होगा. टीम इंडिया पर्थ में है और वहां पर प्रैक्टिस भी कर रही है, ऐसे में अब ऐलान हो सकता है. टीम इंडिया के मेन स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी शामिल हो सकते हैं. क्योंकि उन्हें रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट में रखा गया है.

साथ ही दीपक चाहर भी रिजर्व प्लेयर की लिस्ट में थे, लेकिन वह खुद ही चोटिल हो गए हैं. ऐसे में सबसे ज्यादा चांस मोहम्मद शमी के ही हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिर टी-20 वर्ल्डकप 2021 में ही खेला था, हाल ही में हुई साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उन्हें मौका मिला था लेकिन कोरोना की वजह से वह खेल नहीं पाए. अब टी-20 वर्ल्डकप 2022 के लिए उन्हें मेन स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...