19 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेल‘पंत का करियर तो खत्म…’, उर्वशी रौतेला पहुंचीं ऑस्ट्रेलिया तो फैन्स ने...

‘पंत का करियर तो खत्म…’, उर्वशी रौतेला पहुंचीं ऑस्ट्रेलिया तो फैन्स ने लिए मज़े

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का मिशन शुरू हो चुका है. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया पर्थ में प्रैक्टिस कर रही है, 10 तारीख को टीम इंडिया को पहला वॉर्म-अप मैच खेलना है. इस बीच रविवार को सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत ट्रेंड करने लगे, जिसके पीछे वजह भी दिलचस्प है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर जानकारी दी है कि वह ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं. टीम इंडिया भी इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में ही है और टी-20 वर्ल्डकप की तैयारियों में जुटी है. ऋषभ पंत भी टीम इंडिया की वर्ल्डकप टीम का हिस्सा हैं और इस वक्त पर्थ में हैं.

दरअसल, उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत का अपना एक इतिहास है. दोनों का नाम एक-दूसरे के साथ जुड़ा था, लेकिन बाद में इससे वह इनकार करते रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ वक्त में उर्वशी रौतेला ने ऋषभ के बारे में काफी बयान और पोस्ट किए हैं जो सुर्खियों में रहे हैं.

उर्वशी रौतेला कुछ वक्त पहले ही यूएई भी गई थी, जहां पर टीम इंडिया एशिया कप खेल रही थी. अभी कुछ दिन पहले ही उर्वशी रौतेला ने एक फोटो शेयर की थी, साथ में हैप्पी बर्थडे का कैप्शन लिखा था. उस दिन ऋषभ पंत का बर्थडे था, ऐसे में फैन्स ने इस पोस्ट को उससे जोड़ लिया था.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...