11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजिम्बाब्वे और रूस प्रतिबंधों की लड़ाई में कामरेड... युगांडा के बाद पुतिन...

जिम्बाब्वे और रूस प्रतिबंधों की लड़ाई में कामरेड… युगांडा के बाद पुतिन के समर्थन में एक और देश

Published on

हरारे

यूक्रेन संकट के कारण पूरी दुनिया दो ध्रुवों में विभाजित नजर आ रही है। एक पक्ष यूक्रेन, अमेरिका और नाटो के साथ है तो दूसरा रूस की तरफदारी कर रहा है। इस बीच अफ्रीका के एक और देश ने खुलकर रूस का समर्थन किया है। जिम्बाब्वे नेशनल असेंबली के स्पीकर जैकब मुडेंडा ने कहा है कि उनका देश रूस का समर्थन करना जारी रखेगा। उन्होंने यूक्रेनी क्षेत्रों को रूस में शामिल करने के व्लादिमीर पुतिन के फैसले को सही बताया। इससे पहले युगांडा के सेना प्रमुख ने कहा था कि रूस पर हमला उनके देश पर हमला है। कमांडर मुहूजी केनेरुगाबा ने कहा था कि रूस ने कोई गलती नहीं की है, ऐसे में उसे किसी भी देश से डरने की जरूरत नहीं है।

जिम्बाब्वे जनमत संग्रह से पहले भी रूस के पक्ष में था
संसद के स्पीकर मुडेंडा ने कहा कि जिम्बाब्वे, जनमत संग्रह से पहले भी, संघर्ष के मूल कारण को समझने के मामले में रूस के पक्ष में था। … जिम्बाब्वे और रूस प्रतिबंधों के शिकार हैं, इसलिए वे प्रतिबंधों की लड़ाई में कामरेड हैं। उन्होंने बताया कि जिम्बाब्वे ने रूस जनमत संग्रह के परिणामों को मान्यता देने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था, क्योंकि जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति की ओर से कैबिनेट मंत्रियों को अंतरराष्ट्रीय मामलों पर बयान देने के लिए अधिकृत किया गया है। ऐसे में सरकार की अन्य शाखाएं तब तक कोई बयान नहीं दे सकती हैं, जब तक कैबिनेट अपने फैसले की घोषणा नहीं करती।

रूस-जिम्बाब्वे के बीच सीधी उड़ान की वकालत की
जैकब मुडेंडा ने कहा कि जिम्बाब्वे, रूस के साथ सीधी उड़ानें शुरू करने के लिए भी तैयार है, लेकिन इस मुद्दे पर पर्यटन और परिवहन मंत्रालयों के स्तर पर पूरी तरह से द्विपक्षीय समीक्षा की आवश्यकता है। मुडेंडा ने कहा कि रूसी एयरलाइन जिम्बाब्वे के लिए उड़ान भरे, हम इस पर काम कर रहे हैं। हमारे पास रूसी एयरलाइन को फैसिलिटी देने के लिए उपयुक्त एयरलाइन उपकरण भी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर पर्यटन और परिवहन मंत्रालयों के स्तर पर पूरी तरह से द्विपक्षीय समझौते की जरूरत है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर काम तेज किया जाएगा ताकि रूसी और जिम्बाब्वे के एयरलाइन जल्द ही बातचीत शुरू कर सकें।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...