12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeभोपालहैंडपंप से पानी की जगह निकलने लगी शराब, MP में पुलिस छापेमारी...

हैंडपंप से पानी की जगह निकलने लगी शराब, MP में पुलिस छापेमारी के दौरान सामने आया VIDEO

Published on

गुना:

क्या आपने कभी सुना या देखा है कि हैंडपंप से पानी की जगह शराब निकलने लगे? ये सुनकर आपको अजीब जरूर लगा होगा लेकिन मध्य प्रदेश से कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई, जो चौंकाने वाली थी। जी हां… एमपी के गुना में पुलिस टीम अवैध शराब को लेकर छापेमारी में जुटी हुई थी। इसी बीच एक हैंडपंप से शराब निकलने का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस टीम ने जब इस हैंडपंप को चलाया तो उसमें पानी की जगह शराब निकलने लगा जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस छापेमारी के दौरान हैंडपंप से निकला शराब
हैंडपंप से शराब निकलने का पूरा मामला गुना जिले का है, जहां पुलिस टीम अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी बीच उनकी नजर एक हैंडपंप पर गई, जिसे चलाकर देखा गया तो उसमें से शराब मिली। जब उस हैंडपंप के पास खुदाई की गई तो नीचे शराब से भरा एक ड्रम था, जिसमें अवैध रूप से शराब जमा की गई थी। फिलहाल पुलिस ने बरामद की गई अवैध शराब को जब्त कर लिया है। इसमें शामिल आरोपियों की तलाश और एक्शन की तैयारी हो रही।

वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ एक्शन तेज होता जा रहा है। शिवराज सिंह चौहान सरकार के आदेश पर नशे के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की टीम लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। गुना ही नहीं राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में पुलिस अभियान चला रही है। इससे पहले शनिवार की रात भोपाल में अवैध रूप से शराब परोसने वाले हुक्का लाउंज और रेस्तरां पर कार्रवाई की गई थी। ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध हुक्का लाउंज पर पुलिस टीम ने छापेमारी की थी।

गुना में हैंडपंप से निकली शराब
पुलिस टीम ने जांच में पाया कि कई जगहों पर अवैध तरीके से शराब परोसी जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं, पुलिस की मौजूदगी में हुक्का उपकरणों को सीज किया गया और उन्हें सील कर दिया गया। शनिवार की रात शहर के कई इलाकों में कार्रवाई चलती रही। 77 होटलों, रेस्तरां और ढाबों पर औचक छापेमारी की गई थी।

MP में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन
अवैध रूप से शराब परोसने के आरोप में तीन ढाबा संचालकों पर मामला दर्ज किया गया। इसी तरह से सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले 19 तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीमों ने करीब 150 गाड़ियों की जांच की, जिनमें से 21 लोगों पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...