24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeखेलT20 WC: टीम इंडिया की बढ़ सकती है चुनौती, पाकिस्तान को मिल...

T20 WC: टीम इंडिया की बढ़ सकती है चुनौती, पाकिस्तान को मिल रही है यह खुशखबरी

Published on

कराची

ऑस्ट्रेलिया में होने आगामी टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक अच्छी खबर आ रही है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अपनी फिटनेस को साबित करने के लिए दो वार्म अप मैच में हिस्सा लेंगे। शाहीन अफरीदी को श्रीलंका दौरे पर घुटने में चोट लगी थी। इसके कारण वह एशिया कप में भी नहीं खेल पाए थे। ऐसे में सर्जरी और रिहैब के बाद वह एक बार फिर से मैदान पर वापसी की तैयारी में जुट गए हैं। अफरीदी अगर पूरी तरह से फिट हो जाते हैं तो इससे अच्छा पाकिस्तानी टीम के लिए और कुछ भी नहीं हो सकता है क्योंकि वह अपनी टीम के लिए प्रमुख स्ट्राइक गेंदबाज हैं।

टी20 विश्व कप में पाकिस्तानी टीम की पहली भिड़ंत 23 अक्टूबर को भारत के साथ होगा। पिछले साल यूएई में खेले गए विश्व कप में शाहीन अफरीदी भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे थे। ऐसे में उनकी वापसी से टीम इंडिया को अपनी रणनीति में बदलाव करने की जरुरत पड़ सकती है।

पाकिस्तान के बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज 17 और 19 अक्टूबर को होने वाले प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि जुलाई के मध्य में घुटने में चोट लगा बैठे अफरीदी ब्रिटेन में चिकित्सकों की देखरेख में रिहैबिलिटेशन के बाद शनिवार को ब्रिसबेन में टीम के साथ जुड़ेंगे। इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले प्रैक्टिस मैच में उनकी मैच फिटनेस की परीक्षा होगी।

पीसीबी ने कहा, ‘शाहीन अब इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ 17 और 19 अक्टूबर के प्रैक्टिस मैच में चयन के लिए उपलब्ध हैं जिसके दौरान टीम मैनेजमेंट उनकी मैच फिटनेस का आकलन करेगा।’ शाहीन जुलाई के मध्य से क्रिकेट से दूर हैं जब गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान उनके घुटने में चोट लगी थी। अफरीदी ने एक बयान में कहा कि वह पिछले 10 दिन से पूरे रन-अप और गति के साथ छह से आठ ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही।

उन्होंने कहा, ‘मैंने नेट में गेंदबाजी और बल्लेबाजी का आनंद लिया है लेकिन मैच के माहौल की जगह कुछ भी नहीं ले सकता और मैं उस माहौल का और इंतजार नहीं कर सकता।’ पीसीबी ने कहा कि टी20 विश्व कप के लिए तीन रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल आक्रामक सलामी बल्लेबाज फखर जमां भी अफरीदी और ‘नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ के कोच उमर राशिद के साथ ब्रिसबेन जाएंगे। जमां पीसीबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और टीम डॉक्टर नजीबुल्लाह सूमरो की देखरेख में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा करेंगे जिसके बाद जरूरत पड़ने पर उनकी भागीदारी पर निर्णय लिया जाएगा।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...