9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के सरकारी स्कूल 'इंडिया स्कूल रैंकिंग' में टॉप पर, CM केजरीवाल...

दिल्ली के सरकारी स्कूल ‘इंडिया स्कूल रैंकिंग’ में टॉप पर, CM केजरीवाल ने दी बधाई

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार की शिक्षा टीम को बधाई देते हुए बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के दो सरकारी स्कूलदेश में राज्य सरकारों के विद्यालयों की रैंकिंग में शीर्ष पर रहे हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”मुझे मेरी शिक्षा टीम पर गर्व है। दिल्ली सरकार के विद्यालयों ने भारत में राज्य सरकारों के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की सूची ‘एजुकेशन वर्ल्ड (ईडब्ल्यू) स्कूल रैंकिंग’ में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल किया।”

ईडब्ल्यू की ओर से जारी रैंकिंग में दिल्ली सरकार द्वारा संचालित द्वारका के सेक्टर-10 स्थित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय ने पहला और यमुना विहार स्थित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय ने दूसरा स्थान हासिल किया है। ईडब्ल्यू शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक पोर्टल है, जो हर साल विद्यालयों की रैंकिंग जारी करता है। केजरीवाल ने बताया कि शीर्ष 10 में दिल्ली के पांच स्कूल हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार की शिक्षा टीम को बधाई देते हुए इसे एक ‘शानदार उपलब्धि’ बताया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...