18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedनहीं रहे हैरी पॉटर के 'हैगरिड', एक्टर के निधन पर फैंस के...

नहीं रहे हैरी पॉटर के ‘हैगरिड’, एक्टर के निधन पर फैंस के छलके आंसू

Published on

नई दिल्ली,

हैरी पॉटर फ्रैंचाइजी में हैगरिड का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड एक्टर रॉबी कोल्ट्रेन का निधन हो गया है. रॉबी 72 साल के थे. उनकी एजेंसी डब्लूएमई ने इस खबर की पुष्टि की है. उनकी एजेंट बेलिंडा राइट ने एक बयान में बताया कि स्कॉटलैंड के फलकिर्क के पास एक अस्पताल में रॉबी कोल्ट्रेन ने अपनी अंतिम सांस ली.

नहीं रहे हैरी पॉटर के हैगरिड
बेलिंडा ने अपने बयान में रॉबी कोल्ट्रेन को एक यूनीक टैलेंट बताया. साथ ही उन्होंने कहा कि अपने हैगरिड के रोल से रॉबी ने दुनियाभर के बच्चों और बड़ों को खुशियां दी थीं. उन्होंने लिखा, ‘मैं निजी तौर पर उन्हें एक ईमानदार क्लाइंट के रूप में याद रखूंगी. साथ ही एक बढ़िया एक्टर के रूप में भी. वह बहुत समझदार और मजाकिया इंसान थे. 40 सालों से मैं उनकी एजेंट थी और इसके लिए मुझे खुद पर गर्व है. मैं उन्हें बहुत मिस करूंगी.’

उन्होंने बयान में आगे कहा, ‘वह अपने पीछे अपनी बहन एनी रे, बेटे स्पेंसर और बेटी एलिस संग बच्चों की मां रोहना गमेल को छोड़ गए हैं. फोर्थ वैली रॉयल अस्पताल के मेडिकल स्टाफ को उनकी मेहनत और रॉबी की देखरेख के लिए उनका परिवार शुक्रिया कहना चाहेगा. इस मुश्किल समय में आप सभी से निवेदन है कि रॉबी कोल्ट्रेन के परिवार की प्राइवसी का सम्मान करें.’

याद में फैंस के छलके आंसू
खबर के आने के बाद से सोशल मीडिया पर हैरी पॉटर फैंस के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं. सभी अपने प्यारे हैगरिड को याद कर रहे हैं. फैंस के लिए यह एक युग के खत्म होने जैसा है. ट्विटर पर #RobbieColtrane ट्रेंड कर रहा है. फैंस एक्टर की याद में आंसू बहारहे हैं.

रॉबी कोल्ट्रेन को पिछली बार हैरी पॉटर फ्रैंचाइजी की 20वीं सालगिरह के लिए बने खास शो रेटर्न तो होगवर्टस (Harry Potter 20th Anniversary: Return to Hogwarts) में देखा गया था. यह शो 2022 में नए साल के दिन अमेजन प्राइम पर आया था. इस शो के एक सीन में रॉबी ने कहा था कि अगले 40 साल में वह इस दुनिया में नहीं रहेंगे लेकिन उनका किरदार हैगरिड फिर भी यही होगा. ये सीन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...