18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedदिवाली से पहले Amul ने दिया जोरदार झटका, इतना महंगा हुआ दूध

दिवाली से पहले Amul ने दिया जोरदार झटका, इतना महंगा हुआ दूध

Published on

नई दिल्ली,

दिवाली के त्योहारी सीजन में आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है. अमूल डेयरी ने दूध की कीमतों में इजाफा किया है. अमूल ने शनिवार को दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की की बढ़ोतरी की है. फुल क्रीम दूध की कीमत 61 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 63 रुपये प्रति लीटर हो गई है. ये आम लोगों की ‘थालीनॉमिक्स’ को बिगाड़ सकता है. देश में पहले से ही खुदरा महंगाई दर सात फीसदी से ऊपर बनी हुई है.

अचानक हुई बढ़ोतरी
अमूल के दूध में यह बढ़ोतरी अचानक हुई है. आज सुबह लोगों को बढ़ी हुई कीमतों पर दूध मिला है. इससे पहले अमूल ने अगस्त के महीने में दूध की कीमतों में इजाफा किया था. अमूल ने तब बढ़ती लागत का हवाला दिया था.अमूल डेयरी के मैनेजिंग डायरेक्टर आरएस सोढ़ी ने बताया कि देश के कुछ हिस्सों में अमूल गोल्ड और भैंस के दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इस इजाफे की वजह फैट की कीमतों में हुई बढ़ोतरी होना है. हालांकि ये बढ़ोतरी गुजरात में नहीं हुई है.

अगस्त में इस वजह से बढ़ा था रेट
अमूल ने अगस्त में दूध की कीमतों में दो रुपये का इजाफा किया था. तब डेयरी ने कहा था कि ऑपरेशन और प्रोडक्शन में बढ़ी लागत की वजह से अमूल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. पिछले वर्ष की तुलना में अकेले पशु आहार की लागत लगभग 20% तक बढ़ गई है.

मार्च में भी बढ़ी थीं कीमतें
इसके अलावा इस साल अमूल ने मार्च में भी दूध की कीमतें बढ़ाई थीं. तब भी दूध दो रुपये लीटर महंगा हुआ था. इस बढ़ोतरी की वजह डेयरी ने बढ़ते ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट को बताया था. मार्च से लेकर अब अमूल दूध की कीमतों में छह रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर चुका है.

रिकॉर्ड स्तर महंगाई दर
महंगाई दर लगातार रिजर्व बैंक के तय लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है. सिंतबर के महीने में खुदरा महंगाई दर 7.41 फीसदी रही थी. अगस्त में ये 7 फीसदी रही थी. अगर सिर्फ खाद्य पदार्थों की महंगाई दर देखी जाए तो स्थिति और बुरी है. सितंबर 2022 में फूड प्राइस इंडेक्स यानी कि खाद्य मुद्रास्फीति दर 8.60 फीसदी रही है. वहीं, अगस्त 2022 में ये 7.62 फीसदी और पिछले साल सितंबर में 0.68 फीसदी थी.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...