18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedइकॉनमी के मोर्चे पर ट्रिपल खुशखबरी, 18 महीने में सबसे कम थोक...

इकॉनमी के मोर्चे पर ट्रिपल खुशखबरी, 18 महीने में सबसे कम थोक महंगाई

Published on

इकॉनमी के मोर्चे पर इस हफ्ते ट्रिपल खुशखबरी है। पहली- थोक महंगाई 18 महीने में सबसे कम दर्ज हुई है। दूसरी- व्यापार घाटा जून के बाद सबसे कम दर्ज हुआ है। तीसरी- देश का विदेशी मुद्रा भंडार नौ हफ्ते की गिरावट के बाद संभला है और इसमें बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ये तीनों ही इकॉनमी के लिए अच्छे संकेत हैं।

भारतीय अर्थव्यवस्था में दिखे अच्छे संकेत
सितंबर में थोक महंगाई दर लगातार चौथे महीने घटकर 10.7 प्रतिशत पर आ गई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मिली सूचना के अनुसार 7 अक्टूबर 2022 को समाप्त सप्ताह के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 532.868 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, देश का व्यापार घाटा सितंबर में 25.7 अरब डॉलर पर सीमित रहा। व्यापार घाटा अगस्त महीने में 28 अरब डॉलर और जून में 26.2 अरब डॉलर रहा था।

लगातार चौथे महीने घटी थोक महंगाई
सब्जियों की कीमतों में तेजी रहने के बावजूद सितंबर में थोक महंगाई दर में गिरावट का रुख रहा। सितंबर में थोक महंगाई दर लगातार चौथे महीने घटकर 10.7 प्रतिशत पर आ गई। यह 18 महीने का सबसे निचला स्तर है। अगस्त में यह 12.41 प्रतिशत के स्तर पर थी। दरअसल थोक महंगाई दर में गिरावट, मैन्युफैक्चर्ड उत्पादों की कीमतों में नरमी, कुछ खाद्य वस्तुओं और ईंधन के दाम में कमी आने के कारण आई। पिछले साल सितंबर में थोक महंगाई दर 11.80 प्रतिशत थी। गौरतलब है कि मई माह में थोक महंगाई दर 15.88 प्रतिशत के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।

यह है महंगाई में गिरावट की वजह
सितंबर में थोक महंगाई दर में गिरावट, मुख्य रूप से ईंधन और बिजली व कुछ खाद्य वस्तुओं के दामों में कमी आने के कारण आई। सितंबर में खाद्य वस्तुओं की थोक महंगाई दर घटकर 11.03 प्रतिशत रह गई, जो अगस्त में 12.37 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। अंडे, मीट और मछली की महंगाई दर 7.88 फीसदी से घटकर 3.63 फीसदी पर आ गई। ईंधन और बिजली की महंगाई दर सितंबर में 32.61 प्रतिशत रही, जो अगस्त में 33.67 प्रतिशत थी। विनिर्मित उत्पादों की थोक महंगाई घटकर 6.34 प्रतिशत पर आई गई।

मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की कीमतें घटीं
इकॉनामिस्ट एस.के.सुरेश का कहना है कि थोक महंगाई दर को मापने में मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट की हिस्सेदारी 63.75 फीसदी होती है। प्राइमरी आर्टिकल जैसे खाद्य उत्पादों की हिस्सेदारी 20.02 फीसदी होती है। पॉवर और फ्यूल की भागीदार 14.23 फीसदी होती है। सितंबर में थोक महंगाई दर में गिरावट का अहम कारण मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की कीमतों में कमी आना है। तकनीकी रूप से थोक महंगाई दर कम हुई है, मगर इसका ज्यादा असर रिटेल महंगाई दर पर नहीं पड़ेगा। रिटेल महंगाई दर को मापने में खाद्य वस्तुओं की हिस्सेदारी 45.86 फीसदी है। रिटेल महंगाई दर के आकलन में खाद्य वस्तुओं की वजन को ज्यादा महत्व दिया जाता है।

9 हफ्ते बाद बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में नौ सप्ताह से चली आ रही कमी थम गई है। बीते 7 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 20.4 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। देश में रखे गोल्ड रिजर्व (Gold Reserve of India) का मूल्य बढ़ने से फॉरेक्स रिजर्व में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इस दौरान देश का फॉरेन करेंसी असेट (Foreign Currency Asset) घटा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मिली सूचना के अनुसार 7 अक्टूबर 2022 को समाप्त सप्ताह के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 532.868 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले, 30 सितंबर 2022 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.854 अरब डॉलर घटकर 532.664 अरब डॉलर रह गया था। देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले नौ हफ्तों से लगातार गिर रहा था।

जून के बाद सबसे कम व्यापार घाटा
देश का व्यापार घाटा जून के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है। आयात के फरवरी 2021 के बाद के सबसे कम रफ्तार से बढ़ने के चलते व्यापार घाटे में कमी आई है। वहीं, देश का निर्यात तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकडों के अनुसार, सितंबर में वस्तुओं का आयात 8.7 फीसदी बढ़कर 61.2 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। तेल के आयात में कमी आने और सोने का आयात गिरने से कुल आयात में इजाफा कम रहा। वहीं, देश का निर्यात 4.8 फीसदी बढ़कर 35.5 अब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। इससे देश के व्यापार घाटे को 25.7 अरब डॉलर तक सीमित करने में मदद मिली है। व्यापार घाटा अगस्त महीने में 28 अरब डॉलर और जून में 26.2 अरब डॉलर रहा था।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...