बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. डिलीवरी के बाद सोनम अपनी मल्टीटास्किंग स्किल्स से लोगों को इंप्रेस कर रही हैं. बेटे वायु के जन्म के दो महीने बाद ही एक्ट्रेस ने खुद को फिट करके सबको हैरान कर दिया है. वहीं अब सोनम कपूर का एक और वीडियो सामने आया है. ये वीडियो देखने के बाद हर कोई सोनम की तारीफ कर रहा है. आइये जानते हैं कि इसमें ऐसा क्या खास है.
मल्टीटास्किंग हैं सोनम कपूर
बॉलीवुड फिल्मों से सोनम पिछले कुछ वक्त से भले दूर चल रही हों, पर सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. इन्हीं फैंस के लिए सोनम इंस्टाग्राम पर कुछ ना कुछ शेयर किया करती हैं. मां बनने के बाद सोनम की जिंदगी काफी बदल गई है. फिर भी सोनम अपने फैंस के लिये वक्त निकालना नहीं भूली हैं.
सोनम कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो करवा चौथ वाले दिन का है. वीडियो में सोनम मेकअप रूम में मेकअप कराती दिखाई दे रही हैं. अब आप में से कई लोगों के मन में ख्याल आया होगा कि इसमें कौन सी बड़ी बात है? बड़ी बात ये है कि मेकअप रूम में सोनम अपने बेटे वायु को ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए तैयार हुईं. वीडियो में सोनम ब्रेस्टफीड कराने के बाद लहंगा और ज्यूलरी पहनती हुई दिखीं.
नहीं रखा था व्रत
सोनम कपूर ने मेकअप रूप से वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अपनी टीम के साथ रियल वर्ल्ड में लोगों से मिलना अच्छा लगता है. अपने होम ग्राउंड में वापस आना बहुत प्यारा है. लव यू मुंबई.’ सोनम के इस वीडियो को लोग भर-भर कर प्यार दे रहे हैं. हर कोई सोनम को खूब, स्ट्रांग और टैलेंटेड बता रहा है.
इससे पहले सोनम कपूर ने करवा चौथ की फोटो पोस्ट करते हुए रिवील किया था कि वो करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं क्योंकि उनके हसबैंड आनंद आहूजा को पसंद नहीं है. शादी के चार साल बाद सोनम कपूर ने, इसी साल 20 अगस्त के दिन बेटे वायु को जन्म दिया. बेटे के नामकरण पर सोनम और आनंद आहूजा ने येलो रंग के कपड़े पहने थे, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं.
