5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयवीरप्पन को मारने वाले विजय कुमार ने गृह मंत्रालय के सुरक्षा सलाहकार...

वीरप्पन को मारने वाले विजय कुमार ने गृह मंत्रालय के सुरक्षा सलाहकार पद से अचानक क्‍यों द‍िया इस्तीफा?

Published on

नई दिल्ली

चंदन तस्कर वीरप्पन को मारने वाले दिग्गज पुलिस अधिकारी के. विजय कुमार ने निजी कारणों से गृह मंत्रालय (एमएचए) के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया है। कुछ समय पहले निजी कारणों से इस्तीफा देने वाले कुमार ने दिल्ली में अपना आवास भी खाली कर दिया है और चेन्नई चले गए हैं। उन्होंने फोन पर कहा ,‘मैं अब चेन्नई में रहता हूं। मैंने निजी कारणों से एमएचए में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।’

कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, एमएचए अधिकारियों और सभी प्रदेशों के पुलिस बलों के प्रमुखों के प्रति उनके कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिये आभार जताया। वह मुख्य रूप से वामपंथी कट्टरवादियों और जम्मू कश्मीर के मसलों पर सरकार को सलाह दे रहे थे।

भारतीय पुलिस सेवा के 1975 बैच के अधिकारी कुमार को 2012 में एमएचए में नियुक्ति मिली थी। वह इसी साल केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार भी रहे और 2019 में फिर गृह मंत्रालय में वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार बने।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...