नई दिल्ली
दुनिया भर में लगभग सभी देशों में जनता से टैक्स लिया जाता है। दरअसल इस टैक्स के जरिए ही सरकार जनता से कमाई करती है। ये टैक्स (Tax) भी सरकार दो तरीके से वसूलती है। एक डायरेक्ट और दूसरा इनडायरेक्ट टैक्स। जनता से टैक्स से मिलने वाले रुपयों से ही सरकार विकास कार्य करती है। लेकिन कई देश ऐसे भी हैं जहां पर जनता से एक पैसे का भी टैक्स (Tax Free Countries) नहीं लिया जाता है। ऐसे में यहां की सरकार देश कैसे चलती है। ऐसे कौन से देश हैं और इनकी कमाई कैसे होती है। आईए आपको बताते हैं।
इन देशों में जनता से नहीं लिया जाता है टैक्स
सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, बहरीन, कुवैत, बरमूडा आदि ऐसे देश हैं जहां पर जनता को कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है। लेकिन इसके बाद भी ये देश काफी अमीर हैं। यहां पर पैसों की कोई कमी नहीं है।
टैक्स नहीं लेती सरकार, इस तरह होती है कमाई
इन देशों में जहां पर जनता से टैक्स (Tax) नहीं लिया जाता है ये देश दूसरी तरह से कमाई करते हैं। इसमें पहला तरीका है हाई इंपोर्ट डयूटी, इसमें जो सामान देश के अंदर आता है इसमें बाकी देशों की तुलना में ये कंट्र्री ज्यादा इंपोर्ट टैक्स की वसूली करती हैं। इसकी वजह से इन देशों में जितने भी प्रोडक्ट इंपोर्ट करे हुए होते हैं वो काफी महंगे हो जाते हैं।
कंपनियों को नहीं देना पड़ता कॉरपोरेट टैक्स
ऐसे देश जहां पर सरकार जनता से टैक्स (Tax) नहीं लेती हैं वहां पर कंपनियों को कॉरपोरेट टैक्स भी नहीं देना पड़ता है। इन देशों में कमाई के लिए टूरिज्म को काफी सपोर्ट किया जाता है। इन देशों से टूरिस्ट जब घूमकर वापस जाते हैं तो उनसे वापस जाने का भी टैक्स लिया जाता है।
सेल्फ वर्किंग मॉडल
इन देशों के जो डिपार्टमेंट होते हैं वो सेल्फ वर्किंग मॉडल में काम करते हैं। इसे ऐसे समझिए जैसे अगर यहां रेलवे डिपार्टमेंट है उसकी जो भी कमाई होगी वो उसी से अपना खर्चा चलाएगा। इसमें सरकार का कोई रोल नहीं होगा।
