6.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयकंगाल पाकिस्‍तान और श्रीलंका भी पेट भरने में हमसे आगे! ये हंगर...

कंगाल पाकिस्‍तान और श्रीलंका भी पेट भरने में हमसे आगे! ये हंगर इंडेक्स जारी कौन करता है?

Published on

नई दिल्‍ली

भुखमरी से प्रभावित देशों की ताजा सूची आई है। ग्‍लोबल हंगर इंडेक्‍स 2022 में भारत छह पायदान लुढ़का है। अब वह 121 देशों की सूची में 107वें स्‍थान पर है। इस रिपोर्ट में भारत की दयनीय स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाएं कि अफगानिस्‍तान छोड़ बाकी सारे दक्षिण एशियाई हमसे ऊपर हैं। Global Hunger Index 2022 में भारत में 29.1 का स्‍कोर मिला है। भीषण बाढ़ का सामना करने वाला पाकिस्‍तान और भीषणतम आर्थिक संकट में डूबा श्रीलंका भी हमसे आगे है। बांग्‍लादेश, नेपाल और म्‍यांमार… सबको भारत से बेहतर रैकिंग मिली है। इंडेक्‍स के अनुसार, भारत अब जाम्बिया, सिएरा लियोन, लाइबेरिया, हैती, रिपब्लिक ऑफ कॉन्‍गो जैसे देशों की कतार में खड़ा है। जाहिर है, विपक्षी दलों ने रिपोर्ट को हाथों-हाथ लिया और बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा। हालांकि, यह सवाल भी है कि भारत में भुखमरी की स्थिति क्‍या पाकिस्‍तान और श्रीलंक से भी गई-गुजरी है? आखिर ग्‍लोबल हंगर इंडेक्‍स किस आधार पर तैयार किया जाता है? इसे कौन सी एजेंसी जारी करती है? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब जानते हैं।

ग्‍लोबल हंगर इंडेक्‍स 2022 में भारत से ऊपर देश
भारत की रैकिंग छह पायदान गिरकर 107 पर पहुंच गई है। उसका स्‍कोर 29.1 है। पाकिस्‍तान को इसी इंडेक्‍स में 26.1 का स्‍कोर मिला है, उसकी रैकिंग 99 है। बांग्‍लादेश का स्‍कोर 19.6 और रैंकिंग 84 है तो नेपाल का स्‍कोर 19.1 और रैंकिंग 81। वहीं म्‍यांमार को 15.6 का स्‍कोर दिया गया है। ग्‍लोबल हंगर इंडेक्‍स 2022 में श्रीलंका का स्‍कोर 13.6 है।

ग्‍लोबल हंगर इंडेक्‍स 2022 में भारत से नीचे देश
जाम्बिया, अफगानिस्‍तान, तिमोर-लेस्‍ते, गिनी-बिसाऊ, सिएरा लियोन, लेसोटो, लाइबेरिया, नाइजर, हैती, रिपब्लिक ऑफ कॉन्‍गो, मैडागास्‍कर, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, यमन।

2022 Global Hunger Index क्‍या है? इसे कौन जारी करता है?
विभिन्‍न NGO अपने-अपने पैमानों के हिसाब से इंडेक्‍स जारी करते हैं। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) का हंगर इंडेक्‍स अलग से तैयार होता है। अभी जो ग्‍लोबल हंगर इंडेक्‍स आया है, उसे दो यूरोपियन NGOs- Concern Worldwide और Welthungerhilfe ने मिलकर जारी किया है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए डेटा संयुक्‍त राष्‍ट्र (UN) के अलावा यूनिसेफ, फूड एंड एग्रीकल्‍चर ऑर्गनाइजेशन (FAO) समेत कई एजेंसियों से लिया गया है।

किस आधार पर तैयार होता है हंगर इंडेक्‍स?
ग्‍लोबल हंगर इंडेक्‍स (GHI) तैयार करने के लिए WHO के तीन पैमाने हैं- खाने की कमी, बच्‍चों के पोषण स्‍तर में कमी और बाल मृत्‍यु-दर। Concern Worldwide और Welthungerhilfe ने चार पैमानों पर देशों को रैंक किया है। ये हैं- अंडरनरिशमेंट, चाइल्‍ड स्‍टंटिंग, चाइल्‍ड वेस्टिंग और चाइल्‍ड मॉर्टलिटी यानी अल्पपोषण, बाल बौनापन, बाल अपव्यय और बाल मृत्यु दर।

ताजा आंकड़ों पर शुरू हुई राजनीति
कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व वित्‍त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि 2014 से, नरेंद्र मोदी सरकार के आठ सालों में भारत का स्‍कोर बद से बदतर हो गया है। एक ट्वीट में चिदंबरम में कहा, ‘हिंदुत्‍व, हिंदी थोपना और नफरत फैलाना भुखमरी का एंटीडोट नहीं है। दिल्‍ली के उप-मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी 5 ट्रिलियन की अर्थव्‍यवस्‍था बनाने की बात करती है लेकिन 106 देश ‘दो वक्‍त की रोटी देने में हमसे बेहतर हैं।’ केंद्र सरकार ने पिछले साल के हंगर इंडेक्‍स को खारिज करते हुए कहा था कि एजेंसियों ने ‘ठीक से तथ्‍यों की पड़ताल नहीं की है।’

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this