18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeUncategorizedइस साल 5.3 अरब फोन हो जाएंगे कबाड़, रिपोर्ट में हुआ बड़ा...

इस साल 5.3 अरब फोन हो जाएंगे कबाड़, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

स्मार्टफोन से जुड़ी एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. इस साल के अंत तक 5.3 अरब स्मार्टफोन या मोबाइल फोन बेकार हो जाएंगे. इसमें से केवल कुछ को ही ढंग से डिस्पोज किया जाएगा. WEEE (वेस्ट इलेक्ट्रिक्ल और इलेक्ट्रॉनिक्स इक्विपमेंट फोर्म) ने एक सर्वे किया था, जिसमें ये बातें सामने आई हैं.सर्वे ये जानने के लिए किया गया था कि आखिर किस वजह से लोग इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को रिपेयर या रिसाइकिल कराने नहीं लाते हैं. इस सर्वे के मुताबिक, यूरोप के घरों में औसत 74 इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स पड़े हुए हैं.

कहां हुआ है सर्वे?
ये जानकारी पुर्तगाल, नीदरलैंड, इटली, रोमानिया और स्लोवेनिया में हुए सर्वे और एक UK के अलग सर्वे के आधार पर दी गई है. इसमें यूरोप के 5 देशों के 8,775 घरों ने हिस्सा लिया है. इन घरों में स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, इलेक्ट्रिक टूल्स, हेयर ड्रायर, टोस्टर और दूसरे अप्लायंस मौजूद हैं.

50 हजार किलोमीटर हो जाएगी ऊंचाई
इन 74 ई-प्रोडक्ट्स में से औसतन 13 प्रोडक्ट्स सिर्फ रखे हुए हैं, 9 का इस्तेमाल नहीं होता है लेकिन वे काम करते हैं और 4 टूटे हुए हैं. अगर इन डिवाइसेस को एक के ऊपर एक रखा जाए और इनकी एवरेज मोटाई 9mm मानी जाए, तो ये प्रोडक्ट्स 50 हजार किलोमीटर तक ऊंचे हो जाएंगे. ये ऊंचाई इंटरनेशनल स्पेश स्टेसन से 120 गुना ज्यादा है और पृथ्वी से चांद की दूरी का 8वां हिस्सा है.

सबसे ज्यादा बेकार पड़े हैं ये प्रोडक्ट्स
इन डिवाइसेस में गोल्ड, कॉपर, सिल्वर और दूसरे रिसाइकिल कंपोनेंट होने के बाद भी ज्यादातर घरों की अलमारी, ड्रॉअर और गराज में पड़े रहेंगे. कुछ को डस्टबिन में डाल दिया जाएगा, लेकिन वे ठीक से डिस्पोज नहीं होंगे.यूरोप में बेकार पड़े टॉप 5 इक्विपमेंट में सबसे ज्यादा छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स, एक्सेसरीज (हेडफोन, रिमोट कंट्रोल और अन्य) और घरेलू इक्विपमेंट हैं.

जून से सिंतबर तक का है ये डेटा
इसमें छोटे इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इक्विपमेंट, मोबाइल और स्मार्टफोन शामिल हैं. इस सर्वे को जून 2022 से सिंतबर 2022 तक किया गया है. WEEE फोर्म की रिपोर्ट के मुताबिक LED लैम्प्स कबाड़ होने वाले प्रोडक्ट्स की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. ये सर्वे यूरोप के सिर्फ 5 देशों में किया गया है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दुनियाभर में ई-वेस्ट का क्या हाल होगा.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...