5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeभोपाल'पर्चे पर ऊपर श्री हरि लिखो, नीचे हिंदी में क्रोसिन...' भोपाल में...

‘पर्चे पर ऊपर श्री हरि लिखो, नीचे हिंदी में क्रोसिन…’ भोपाल में डॉक्टरों से बोले CM शिवराज

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भोपाल में डॉक्टर्स को सुझाव दिया है. उन्होंने मरीज के पर्चे पर हिंदी में दवाई का नाम लिखने की अपील की. शिवराज ने कहा कि हिंदी में लिखने में क्या दिक्कत है. क्रोसिन (दवा) लिखना है तो उसे हिंदी में नहीं लिख सकते हैं, क्या परेशानी होगी. ऊपर Rx की जगह श्री हरि लिखो और दवा का नाम लिख दो हिंदी में. यहां गांव-गांव में डॉक्टर की जरूरत है, हिंदी में लिखेंगे, इसमें क्या दिक्कत है? यहां डॉक्टर मित्र बैठे हैं, वे तरीका निकालेंगे.

शिवराज यहां भारत भवन में आयोजित ‘हिंदी विमर्श’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री शिवराज ने आगे कहा कि गांव के गरीब से गरीब व्यक्ति को भी लगता है कि कुछ बेचकर भी पढ़ाना पड़े तो भी मैं अपने बच्चों का एडमिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में करवा दूं. मैंने एक बच्चे को इसलिए मेडिकल कॉलेज छोड़ते हुए देखा क्योंकि उसे अंग्रेजी नहीं आती थी. उन्होंने कहा कि बड़े बुजुर्ग हिंदी के प्रति बच्चों की मानसिकता बनाएं. आप जब हिंदी के प्रति गौरव का प्रकटीकरण करेंगे तो बच्चे सहजता से ग्रहण करेंगे. एक नए युग का प्रारंभ भोपाल से हो रहा है.

हिंदी के बारे में व्यापक विमर्श की जरूरत: शिवराज
शिवराज का कहना था कि मैं मानता हूं कि हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई के रूप में एक नये युग की शुरुआत हो रही है, वो भी भोपाल से हो रही है. भोपाल में कई कार्य हुए, स्वच्छता में भी भोपाल ने बाजी मारी. देश की सबसे स्वच्छतम राजधानी भोपाल है. हिंदी के बारे में व्यापक विमर्श करना चाहिए. इस विमर्श में आज पूरा भोपाल बैठा है, समाज का हर वर्ग बैठा है, इसमें हमारे चिकित्सक मित्र, अस्पताल और मेडिकल कॉलेज संचालक भी बैठे हैं.

मध्य प्रदेश पहला राज्य, जहां हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई होगी
बताते चलें कि मध्य प्रदेश में हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई की तैयारी कर ली गई है. इसके लिए तीन किताबें तैयार हो गई हैं. रविवार को गृह मंत्री अमित शाह इन किताबों का विमोचन करेंगे. चिकित्सा शिक्षा विभाग के जरिए एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के तीन विषय Anatomy, Physiology and Bio-Chemistry का पाठ्यक्रम हिंदी में तैयार किया है. इसी के साथ मध्यप्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में शुरू हो जाएगी.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this