21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedदिवाली से पहले मिला बड़ा तोहफा, बढ़ी इन सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

दिवाली से पहले मिला बड़ा तोहफा, बढ़ी इन सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

Published on

नई दिल्ली,

दिवाली से पहले केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने पब्लिक सेक्टर की चार जनरल बीमा कंपनियों के कर्मचारियों को तोहफा दिया है. वित्त मंत्रालय ने चार सरकारी बीमा कंपनियों के कर्मचारियों की सैलरी में करीब 12 फासदी की बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है. कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी अगस्त 2017 से ही प्रभावी होगी. सरकार उन कर्मचारियों को पांच साल के एरियर (Arrears) का भी भुगतान करेगी, जो 2017 से चारों बीमा कंपनियों में नौकरी कर रहे हैं.

14 अक्टूबर 2022 के एक गजट नोटिफिकेशन में कहा गया है- ‘इस योजना को सामान्य बीमा (अधिकारियों की वेतनमान और अन्य सेवा शर्तों के साथ) संशोधन योजना 2022 कहा जा सकता है.’ इसके अनुसार, अगस्त 2022 का ड्यू वेतन में संशोधन कंपनी और कर्मचारी के प्रदर्शन के आधार पर एक परिवर्तनीय सैलरी के रूप में होगा.

पांच साल का मिलेगा एरियर
सैलरी में हुई यह बढ़ोतरी अगस्त 2017 से प्रभावी है और उन कर्मचारियों के लिए लागू है, जो इन कंपनियों में उस वक्त नौकरी कर रहे थे. सरकार ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को पांच साल के एरियर का भुगतान किया जाएगा. इस वक्त सरकार की चार कंपनियां जनरल इंश्यारेंस क्षेत्र में हैं. इनमें न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, दि ओरएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड शामिल हैं.

पांच साल की देरी
सरकारी बैंक और बीमा कंपनियों के कर्मचारियों की वेज में रिवीजन हर पांच साल में होता है. फिलहाल जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के कर्मचारियों के वेज में बदलाव हुआ है. हालांकि, ये पांच साल की देर से हुआ है. इनका अगला वेज रिवीजन भी अगस्त 2022 में ड्यू हो गया है.

सरकार ने बढ़ाया है डीए
केंद्र सरकार ने सितंबर के महीने में सरकारी कर्मचारियों के डीए में इजाफा किया था. सरकार ने कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी की थी. अब सरकारी कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी हो गया है. डीए सरकारी कर्मचारियों की वित्तीय सैलरी का हिस्सा होता है. इस बढ़े हुए डीए का लाभ कर्मचारियों को 1 जुलाई 2022 से दिया जाएगा. हालांकि, केंद्रीय कर्मचारियों का जनवरी 2020 से जून 2021 तक का DA Arrears पेंडिंग है. सरकार ने देश में कोविड-19 (Covid-19) महामारी प्रकोप के दौरान कर्मचारियों का 18 महीने डीए रोक दिया था.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...