21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorized'गंदे तरीके से छूने की कोशिश की और...', रानी चटर्जी ने खोली...

‘गंदे तरीके से छूने की कोशिश की और…’, रानी चटर्जी ने खोली साजिद की पोल

Published on

फिल्ममेकर साजिद खान जबसे बिग बॉस 16 का हिस्सा बने हैं, तभी से उनकी एंट्री पर बवाल मचा हुआ है. #Metoo के आरोपी साजिद खान को बिग बॉस में देखकर कई एक्ट्रेसेस शो के मेकर्स और सलमान खान पर भी गुस्सा निकाल रही हैं. कई एक्ट्रेसेस का कहना है कि #Metoo के आरोपी साजिद खान को कोई प्लेटफॉर्म नहीं मिलना चाहिए.

साजिद खान की बिग बॉस में एंट्री पर हो रहा बवाल
दरअसल, #Metoo के दौरान साजिद खान का नाम लेते हुए कई एक्ट्रेसेस ने उनपर सैक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे. पिछले दिनों बिग बॉस शो में हिस्सा लेने की वजह से साजिद खान दोबारा लाइमलाइट में आए हैं. साजिद खान के बिग बॉस के घर में आने पर कई एक्ट्रेसेस अलग-अलग रिएक्शन दे रही हैं.

एक ओर जहां राखी सावंत साजिद को गलती सुधारने का दूसरा मौका देने की बात कह रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर देवोलिना भट्टाचार्जी, मंदाना करीमी, ऊर्फी जावेद जैसी कई एक्ट्रेसेज हैं, जिन्हें साजिद की स्क्रीन प्रेजेंस से आपत्ती है. अब इस लिस्ट में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का नाम भी जुड़ गया है. रानी ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें भी बिग बॉस में साजिद खान की मौजूदगी देखकर गुस्सा आता है. इतना ही नहीं रानी ने बताया कि साजिद खान ने उन्हें भी हैरेस किया है.

साजिद खान की रानी चटर्जी ने खोली पोल
रानी कहती हैं- इस बार तो बिग बॉस देखकर मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है. खासकर साजिद खान को देखकर मेरा दिल टूटता है. मीटू के दौरान उनका असली चेहरा जब सामने आया था, तो हम जैसे कई लोगों को तसल्ली हुई थी कि चलो कोई तो है, जिसमें हिम्मत है. लड़कियों को आवाज उठाते देखकर मैं बहुत खुश हुई थी. बिग बॉस में उन्हें देखकर मेरा खून खौलता है. समझ नहीं आता कि बिग बॉस उनकी इमेज को क्लीन करने में क्यों लगे हुए हैं.

रानी ने अपने साथ हुए हैरेसमेंट के बारे में बात करते हुए कहा- मैंने हिम्मतवाला फिल्म के दौरान साजिद की टीम से कॉन्टैक्ट किया था. साजिद ने मुझे कॉल करके कहा था कि वो मुझसे डायरेक्ट कॉन्टैक्ट करना चाहते हैं. फिर जब हमारी फोन पर बात हुई, तो उन्होंने कहा कि तुम मेरे घर आ जाओ वहीं मुलाकात हो जाएगी. साथ ही हिदायत दी कि फॉर्मल मीटिंग है तो किसी मैनेजर या पीआर को लेकर मत आना अकेली ही आना.

रानी ने साजिद पर लगाए ये गंभीर आरोप
रानी ने आगे कहा- ‘बॉलीवुड के इतने बड़े डायरेक्टर हैं, तो मैंने उनकी बात मान ली. मैं जुहू स्थित उनके घर पहुंची, तो उनके घर पर वो अकेले थे. साजिद ने मुझसे पहले कहा कि तुम्हें धोखा-धोखा आइटम सॉन्ग के लिए कास्ट करने वाला हूं. इसमें तुम्हें छोटा लहंगा पहनना होगा. मुझे अपने पैर दिखाओ. मैं लॉन्ग स्कर्ट पहन कर गई थी, तो उन्होंने मुझसे पैर दिखाने को कहा. मुझे लगा शायद ऐसे ही होता है, मैंने अपने पैर दिखाए, घुटने तक. ‘

एक्ट्रेस ने बताया, ‘मैं डर गई थी. फिर बोलने लगे कि अपना ब्रेस्ट की साइज बताओ. मुझसे शर्माओं मत, तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड है या नहीं. सेक्स कितनी बार करती हो. जब ये सब सुना न, तो मैं असहज हो गई और कह दिया कि आप किस तरह की बातें कर रहे हैं. मैं बहुत अनकंफर्टेबल हो रही हूं. तो वो भी चौंक कर डर गए. उन्हें लगा था कि मैं उनका फेवर करूंगी. मैं फौरन वहां से निकल गई. यहां तक कि उन्होंने मुझे गंदे तरीके से छूने की भी कोशिश की थी.’

रानी ने आगे कहा- जब मेरे कॉन्ट्रैक्टर ने मुझसे गाने के बारे में पूछा- तो मैंने उन्हें मीटिंग की हकीकत बताई. वो कहने लगे कि तुमने फोन क्यों नहीं किया. मैंने उनसे यही कहा कि अगर मैं कुछ बोलती हूं, तो मुझे भोजपुरी एक्ट्रेस समझ कर सीरियसली नहीं लिया जाएगा. इतने बड़े डायरेक्टर के सामने मैं ही उल्टा झूठी साबित हो जाऊंगी. कहीं बॉलीवुड में मेरी इमेज खराब ना हो जाए और मुझे काम ही नहीं मिले. खैर जब #Metoo के वक्त लड़कियों ने कहा तो मैं भी महसूस कर पा रही थी कि मेरे साथ भी वही गुजर चुकी है. अब जब बिग बॉस में उनको देख रही हूं तो लगता है कि मुझे आगे आकर ये बात कहनी चाहिए.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...