21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedवैशाली ठक्कर को तंग कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड, पुलिस का दावा

वैशाली ठक्कर को तंग कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड, पुलिस का दावा

Published on

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है. वैशाली ने सुसाइड कर लिया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने इंदौर स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली. खबर के मुताबिक, वैशाली के घर से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. पुलिस सुसाइड का कारण तलाश रही है. एसीपी एम रहमान ने बताया कि एक्ट्रेस के सुसाइड नोट में एक्स बॉयफ्रेंड की तरफ इशारा किया गया है.

इंदौर के तेजाजी नगर पुलिस स्टेशन से जानकारी मिली है कि एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के बताया कि एक्ट्रेस के घर से मिले सुसाइड नोट के मुताबिक, वह परेशान थीं. उनका एक्स बॉयफ्रेंड उन्हें तंग कर रहा था. पुलिस की ओर से बताया ये भी जा रहा है कि वैशाली का लव अफेयर था जो खत्म हो गया था. सुसाइड नोट में एक शख्स का नाम भी लिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली ठक्कर पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थीं. उनके आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने वैशाली ठक्कर के शव को बरामद किया. उन्हें वैशाली के शव के पास सुसाइड नोट भी मिला. एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘ससुराल सिमर का’ समेत कई फेमस टीवी सीरियलों में काम किया था.

टीवी की जानी मानी स्टार थीं वैशाली
वैशाली ठक्कर के करियर की टीवी बात करें तो उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में की थी. उनका पहला सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ था. इसमें उन्हें संजना के रोल में देखा गया. इसके बाद वैशाली ने ‘ये है आशिकी’ शो में काम किया. उन्हें एक और पॉपुलर सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ शो में भी देखा गया था. यहां वो अंजलि भारद्वाज के किरदार में थीं. यही वो शो था, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई. इसके अलावा वैशाली ठक्कर को ‘सुपर सिस्टर’, ‘मनमोहिनी सीजन 2’ और ‘रक्षाबंधन’ में देखा गया था.

एक्ट्रेस की टूटी थी सगाई!
सामने आई जानकारी के मुताबिक, अप्रैल 2021 में वैशाली ठक्कर ने सगाई की थी. उन्होंने अपनी रोका सेरेमनी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी. फैंस को सगाई की खुशखबरी देते हुए वह बेहद खुश थीं. वैशाली की सगाई में उनका परिवार और करीबियों ने शिरकत की थी. हालांकि एक महीने बाद ही ये सगाई टूट गई थी. बताया जाता है कि वैशाली ने अपनी सगाई तोड़ दी थी. उन्होंने कहा था कि वो अब अपने मंगेतर से शादी नहीं करेंगी. शादी कैंसिल करने के बाद वैशाली ने अपने रोका सेरेमनी का वीडियो को भी सोशल मीडिया हैंडल से डिलीट कर दिया था.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...