21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedबिग बॉस से बाहर आकार बोलीं श्रीजिता, बीमारी का नाटक करते हैं...

बिग बॉस से बाहर आकार बोलीं श्रीजिता, बीमारी का नाटक करते हैं शालीन

Published on

बिग बॉस के 16वें सीजन को दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. शनिवार शाम शो में पहला एलिमिनेशन हुआ है. सलमान खान शनिवार का वार लेकर आए थे. उन्होंने बिग बॉस के घर से बेघर होने वाली पहली कंटेस्टेंट के नाम का ऐलान किया. टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे बिग बॉस के घर से बाहर हुईं.

श्रीजिता बोलीं- शालीन कर रहा नाटक
बिग बॉस 16 से बाहर आते ही श्रीजिता डे ने कई ऐसे खुलासे किए हैं जिसने फैंस और दर्शकों को हैरान कर दिया है. ‘उतरन’ सीरियल की एक्ट्रेस श्रीजिता डे ने कृष्णा अभिषेक के शो ‘बिग बज’ में हिस्सा लिया. यहां श्रीजिता डे ने कहा कि एक्टर शालिन भनोट अपनी सेहत का बहाना बनाते हैं.

श्रीजिता ने शालिन भनोट के बारे में कई राज खोले. शालिन को अक्सर शो में अपने स्वास्थ्य की दिक्कत और अपने शरीर के लिए सामान्य से अधिक प्रोटीन की आवश्यकता के बारे में बात करते हुए देखा जाता है. इस वजह से वो ज्यादा चिकन खाने के लिए संघर्ष करते हैं. लेकिन श्रीजिता उनकी इस बात को सच नहीं मानती.

श्रीजिता ने कहा, “मुझे लगता है कि शालिन हर समय एक्टिंग करता रहता है. इससे पता चलता है कि वो कितने अच्छे एक्टर हैं. उनकी एक मेडिकल सिचुएशन हो सकती है लेकिन वह मेडिकल सिचुएशन आपको एक पागल इंसान की तरह व्यवहार करने के वाला नहीं बनाती है.” उन्होंने कहा कि जब भी वह घर के अंदर नियम तोड़ता है या किसी के साथ बहस करता है तो भी बहाने बनाता है.

एक्ट्रेस के बाहर निकलने से नाराज फैंस
शो बिग बज’ को कृष्णा अभिषेक होस्ट कर रहे हैं. इस शो में बिग बॉस से बेदखल कंटेस्टेंट दिलचस्प खेल खेलते हैं. साथ ही घरवालों के बारे में अपनी राय देते हैं. वैसे बिग बॉस 16 के फैंस श्रीजिता डे के शो से बाहर होने की खबर से खफा हैं. फैंस ने श्रीजिता डे के ‘अनफेयर एविक्शन’ के फैसले के लिए शो के निर्माताओं की आलोचना की है. ट्विटर पर एक्ट्रेस के सपोर्ट में ट्वीट्स की बाढ़ आ गई है. हैशटैग ‘ब्रिंग बैक श्रीजिता डे’ और ‘अनफेयर एविक्शन’ ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है.

फैंस का कहना है कि टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे पक्षपात का शिकार हुई हैं. बिग बॉस 16 के फैंस इस फैसले पर अपना गुस्सा और नाराजगी निकाल रहे हैं. बिग बॉस में श्रीजिता डे को अच्छा खेलते देखा गया था. उनकी लड़ाई भी मान्या सिंह से भी हुई थी. इसके अलावा गोरी नागौरी संग भी वह उलझी थीं. श्रीजिता के बॉयफ्रेंड ने एक बयान में कहा था कि घरवाले एक्ट्रेस को घेर रहे हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...