5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत में दिवाली तक आ सकती है कोरोना की नई लहर? 5...

भारत में दिवाली तक आ सकती है कोरोना की नई लहर? 5 लक्षणों पर रखें नजर

Published on

कोरोना वायरस महामारी का प्रभाव लगभग थम ही गया था कि अचानक कोरोना के नए मामलों की रफ्तार बढ़ने और नए वेरिंट्स मिलने से एक बार फिर दहशत का माहौल बनने लगा है। करीब ढाई साल से कोरोना की मार झेल रही पूरी दुनिया के सामने एक बार फिर संकट मंडराता दिख रहा है।

बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन (Omicron) वेरिएंट के कुछ सब-वेरिएंट्स मिले हैं, जो कई देशों में नए मामले बढ़ने की वजह बन रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इसमें से एक वेरिएंट भारत में भी घुस चुका है। ऐसा माना जा रहा कि यह वेरिएंट्स सर्दियों में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ा सकते हैं।

बेशक ओमीक्रोन हल्का है लेकिन इसमें और इसके सब-वेरिन्ट्स में तेजी से फैलने की क्षमता है। ओमीक्रोन के यह दो नए सब-वेरिएंट बीए.5.1.7 (BA.5.1.7) और बीएफ.7 (BF.7) हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इनमें तेजी से फैलने की पूरी क्षमता है और दिवाली तक इनकी वजह से एक नई लहर देखने को मिल सकती है। चलिए जानते हैं कि इन दोनों वेरिएंट्स को लेकर चिंता का माहौल क्यों बना हुआ है।

ओमीक्रोन BF.7 क्या है?
‘ओमीक्रोन बीएफ. 7’ ओमीक्रोन वेरिएंट का एक नया सब-वेरिएंट है। इसके बारे में पहली बार उत्तर पश्चिमी चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में पता चला था। इसे ‘ओमाइक्रोन स्पॉन’ (Omicron spawn) के रूप में भी जाना जाता है। यह नया वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम सहित कई अन्य देशों में इसके मामले मिले हैं।

भारत में मिला BF.7 का पहला मामला
बताया जा रहा है कि भारत में BF.7 का पहला मामला पाया गया है। इसके बारे में गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर ने पता लगाया है। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लापरवाही के खिलाफ चेतावनी दी है और कहा है कि चीन में कोरोना के मामलों में हालिया उछाल के पीछे वेरिएंट BF.7 और BA.5.1.7 हैं।

BF.7 को लेकर चिंता क्यों?
दो अध्ययनों के अनुसार, BF.7 में प्रतिरक्षा को चकमा देने की क्षमता है। इसका मतलब यह है कि यह ओमीक्रोन के एनी सब-वेरिएंट की तुलना में पहले के संक्रमण या टीकाकरण से प्राप्त हुई एंटीबॉडी को चकमा दे सकता है। NTAGI के अध्यक्ष डॉ एनके अरोड़ा का कहना है कि अगले दो से तीन हफ्ते महत्वपूर्ण हैं। कोविड-19 अभी भी खत्म नहीं हुआ है और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में नए मामले बढ़ रहे हैं। जाहिर है यहां भी खतरा बढ़ सकता है। हमें सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि यह फेस्टिवल सीजन चल रहा है।

इन लक्षणों पर रखें कड़ी नजर
Omicron BF.7 के सामान्य लक्षण पहले से मौजूद सब-वेरिएंट्स की तरह हैं। अगर आपको गले में खराश, कंजेशन, थकान, खांसी और नाक बहना जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो बिना देरी किये जांच कराएं और डॉक्टर से सलाह लें।
क्या दिवाली तक आ सकती है नई लहर?

देश में फेस्टिव सीजन जारी है। आने वाले दिनों में दिवाली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे बड़े त्योहार आ रहे हैं। विशेषज्ञ सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। माना जा रहा है कि कोई भी चूक नए मामलों में वृद्धि का कारण बन सकती है। येही वजह है कि विशेषज्ञ मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और लक्षणों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...