21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedगौहर से हुई थी साजिद की सगाई, रिश्ता टूटने पर बोले- मेरा...

गौहर से हुई थी साजिद की सगाई, रिश्ता टूटने पर बोले- मेरा कैरेक्टर ढीला

Published on

बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री पर बवाल मचा हुआ है. #MeToo के आरोपी साजिद खान के बिग बॉस में आने पर कई एक्ट्रेसेस सवाल उठा रही हैं और उन्हें शो से बाहर करने की अपील कर रही हैं. इसी बीच साजिद खान के एक पुराने इंटरव्यू का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे शेयर करके यूजर्स साजिद को ट्रोल कर रहे हैं.

दरअसल, साजिद खान एक समय पर एक्ट्रेस गौहर खान को डेट कर चुके हैं. लेकिन गौहर संग साजिद का ब्रेकअप क्यों हुआ? इस बारे में वो अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने ये भी बताया है कि गौहर से उनकी सगाई भी हो गई थी. लेकिन उनका रिश्ता चल नहीं पाया.

इंटरव्यू में साजिद खान से पूछा गया था कि आप कई सारी लड़कियों के साथ जुड़े हैं. लेकिन शादी कभी नहीं की. गौहर खान के साथ आपकी सगाई भी हो गई थी. इसपर साजिद खान ने कहा- हां, गौहर खान के साथ मेरी सगाई हुई थी. एक साल तक हम लोग साथ में थे. वो अच्छी लड़की है.

साजिद ने आगे गौहर संग अपनी सगाई टूटने की वजह बताते हुए कहा था- उस वक्त मेरा कैरेक्टर बहुत ढीला था. मैं लड़कियों के साथ बाहर घूम रहा था. उनसे झूठ बोल रहा था. कभी किसी लड़की के साथ बदतमीजी नहीं की. लेकिन हर लड़की को आई लव यू और मुझसे शादी करोगी बोल रहा था. साजिद ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा- अब तक मेरी कुल 350 शादियां हो जानी चाहिए थीं. लेकिन नहीं हुई.

रिलेशनशिप पर क्या बोले साजिद?
एक अच्छा रिश्ता निभाने के लिए क्या जरूरी होता है? इस बारे में बात करते हुए साजिद खान ने कहा- मुझे लगता है कि रिलेशनशिप चलाने के लिए सबसे जरूरी चीज होती है दोस्ती. अरेंज मैरिज हमारे देश में क्यों सफल होती हैं? क्योंकि शादी कर लो. बंधन में बंध जाओ. समाज के लिए मिस्टर-मिसेज बन जाओ. फिर धीरे-धीरे लव स्टोरी शुरू होती है. इसलिए वो शादियां ज्यादा चलती हैं.

साजिद खान की बिग बॉस जर्नी की बात करें तो शो में वो अभी तक काफी शांत नजर आ रहे हैं. साजिद ज्यादातर टाइम नन्हे अब्दू रोजिक संग ही नजर आते हैं. अब्दू और साजिद की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. अब देखते हैं शो में साजिद कितना आगे तक जाते हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...