21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedहवाई जहाज का किराया कम करने के लिए सिंधिया ने राज्यों को...

हवाई जहाज का किराया कम करने के लिए सिंधिया ने राज्यों को यह करने को कहा

Published on

नई दिल्ली

इस दिवाली तो बिल्कुल अजूबा हो रहा है। भारत के कुछ शहरों के बीच का विमान का किराया आसमान में चला गया है। इन हवाई मार्गों पर इतना ज्यादा किराया वसूला जा रहा है, उससे कम में आप दुबई या बैंकाक घूम कर वापस आ जाएं। इसे कम करने का उपाय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुझाया है।

सिंधिया ने क्या कहा
सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि महामारी के बाद हवाई यात्रा की मांग तेज हुई है। लेकिन फ्लाइट की टिकट का दाम ज्यादा है। उन्होंने आठ राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से विमान ईंधन पर वैट कम करने का आग्रह किया। उन्होंने दिल्ली में आयोजित राज्यों के सिविल एविएशन मिनिस्टर्स कांफ्रेंस में कहा कि ऐसा करने से छोटे शहरों से हवाई यातायात में वृद्धि होगी।

प्री कोविड लेवल पर पहुंच रहे हैं यात्री
घरेलू हवाई यात्रा करने वालों की संख्या कोविड से पहले के स्तर पर पहुंच रही है। हाल के दिनों में दैनिक यात्रियों की संख्या दो बार चार लाख का आंकड़ा पार कर गई है। इसमें और वृद्धि होगी क्योंकि छोटे शहर भी अब हवाई मार्ग से जुड़ रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों के दौरान दुर्गापुर, दरभंगा, देवघर जैसे शहर हवाई मार्ग से जुड़ रहे हैं।

30 फीसदी तक है वैट
सिंधिया ने बताया कि कुछ राज्यों में हवाई जहाज के ईंधन या एटीएम पर मूल्य वर्धित कर (VAT) 30 फीसदी तक है। अभी भी आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 20-30 प्रतिशत तक है। इन राज्यों से उन्होंने इसे कम करने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि एटीएफ की लागत, एयरलाइन के ऑपरेशन कॉस्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इन राज्यों से विशेष अनुरोध
उन्होंने गोवा, असम, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, बिहार और तमिलनाडु से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर वैट कम करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस समय 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विमान ईंधन पर 1-4 प्रतिशत की सीमा में वैट है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...