21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedगुजरात के इन 3 बैंकों पर एक्शन, RBI ने बताया कि क्यों...

गुजरात के इन 3 बैंकों पर एक्शन, RBI ने बताया कि क्यों लगाया जुर्माना

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय रिजर्व बैंक ने गुजरात के तीन सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया है. इनमें को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ राजकोट लिमिटेड, गांधीधाम मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड और मेघराज नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड शामिल हैं. नियामक अनुपालन में कमियों के चलते इन बैंकों पर यह एक्शन लिया गया है.

इस Bank पर सबसे ज्यादा पेनॉल्टी
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रिजर्व बैंक (RBI) ने तीनों सहकारी बैंकों पर जुर्माने (की यह कार्रवाई सोमवार को की है. सबसे ज्यादा जुर्माना राजकोट के सहकारी बैंक पर लगाया गया है. आरबीआई ने इस पर 2 लाख रुपये के पेनॉल्टी लगाई है. इसके अलावा गांधीधाम मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर 50,000 रुपये और मेघराज नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड पर भी 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

RBI ने बताई ये बड़ी वजह
केंद्रीय बैंक ने जुर्माने की इस कार्रवाई के संबंध में राजकोट के सहकारी बैंक के लिए कहा कि बैंक ने डिपॉजिटर्स एजुकेशन और जागरुकता फंड में 10 साल से अधिक समय से बकाया कई खातों में बैलेंस राशि को ट्रांसफर नहीं किया है. इसके चलते बैंक को नोटिस जारी किया गया था और कारण पूछा गया था. RBI की ओर से कहा गया कि उपयुक्त कारण न बता पाने और इस संबंध में जारी रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में कमी के चलते बैंक पर जुर्माना लगाया गया है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...