19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका को फिच की चेतावनी, आने वाली है 1990 जैसी मंदी?

अमेरिका को फिच की चेतावनी, आने वाली है 1990 जैसी मंदी?

Published on

नई दिल्ली,

दुनिया पर मंदी के साये के बीच दूसरे देशों की तुलना में सबसे ज्यादा चर्चा अमेरिका की हो रही है. अब अमेरिकी इकोनॉमी में मंदी के जोखिम पर जारी बहस के बीच रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने बड़ी बात कही है.एजेंसी के मुताबिक, US में चरम पर पहुंची महंगाई और इसे काबू में करने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से लगातार ब्याज दरों में बढ़ोतरी से देश मंदी की ओर तेजी से बढ़ रहा है.

1990 की तरह दिख रहा पैटर्न
Fitch Ratings ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान जाहिर करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी अमेरिका में मंदी (US Recession) का जोखिम 1990 के पैटर्न की तरह दिखाई दे रहा है. फेड रिजर्व चार दशक के उच्च स्तर पर पहुंच चुकी महंगाई को काबू में करने के लिए एक के बाद एक लगातार ब्याज दरें (Interest Rates) बढ़ा रहा है. रिपोर्ट की मानें तो फेड रिजर्व का यह कदम उपभोक्ता खर्च को इस हद तक कम कर सकता है कि यह 2023 की दूसरी तिमाही के दौरान मंदी का कारण बन जाएगा.

आठ महीने US ने झेली थी मंदी
गौरतलब है कि 1990 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में जबरदस्त मंदी देखने को मिली थी, जो करीब 8 महीने तक जारी रही थी. इस मंदी के कारण देश में बेरोजगारी दर में जोरदार इजाफा देखने को मिला था. अगर इसी तरह की मंदी एक बार फिर सामने आती है, तो यह US Economy के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है. ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch Ratings) ने अपनी इस रिपोर्ट में चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका (USA) साल 1990 के जैसी मंदी देख सकता है.

फिच ने बताया ये बड़ा कारण
फिच ने रिपोर्ट में आशंका जताई है कि उच्च महंगाई दर और अमेरिकी फेड रिजर्व का ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी करना, इस स्प्रिंग सीजन (March to May) तक अमेरिकी इकोनॉमी (US Economy) को फिर से बड़ी मंदी का शिकार बना सकता है. इस तरह का आशंका जताते हुए रेटिंग एजेंसी ने अमेरिका के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को भी घटाकर दिया है. कहा गया है कि अमेरिकी इकोनॉमी के इस साल महज 0.5 फीसदी की दर से आगे बढ़ेगी. जबकि, अगले वित्त वर्ष में ग्रोथ रेट 1.5 फीसदी तक रह सकती है.

हर महीने जाएंगी लाखों नौकरियां
फिच रेटिंग्स के इकोनोमिस्ट्स ने हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा कि हम जिस अमेरिकी मंदी का अनुमान जाहिर कर रहे हैं, वह काफी हल्की रहने वाली है. गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में Bank Of America में यूएस इकनॉमिक्स के हेड माइकल गैपन (Michael Gapen) ने अगले एक साल में अमेरिका में बेरोजगारी दर 5 से 5.5 फीसदी होने का अनुमान लगाया है.

ये अनुमान इसलिए ज्यादा खतरनाक नजर आता है, क्योंकि फेड ने भी अगले साल बेरोजगारी दर का अनुमान 4.4 फीसदी जताया है. रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल की पहली छमाही यानी जनवरी-जून में अमेरिका मंदी की गिरफ्त में आ सकता है. अगर ऐसा होता है तो देश में हर महीने 1.75 लाख लोग बेरोजगार हो सकते हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...