13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान की हेकड़ी निकालेगी वायुसेना, LoC के पास भारत बनाएगा एयरबेस

पाकिस्तान की हेकड़ी निकालेगी वायुसेना, LoC के पास भारत बनाएगा एयरबेस

Published on

गांधीनगर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास दीसा में एक नए एयरबेस की आधारशिला भी रखी और कहा कि यह नया एयरबेस देश की सुरक्षा के लिए एक प्रभावी केंद्र के रूप में उभरेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात भारत में रक्षा का केंद्र बनेगा और भारत की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं स्क्रीन पर देख रहा था कि दीसा के लोग नए हवाई क्षेत्र के निर्माण को लेकर उत्साहित थे। यह हवाई क्षेत्र एक प्रमुख भूमिका निभाएगा। दीसा अंतर्राष्ट्रीय सीमा से केवल 130 किमी दूर है। यदि हमारी सेना विशेष रूप से हमारी वायु सेना दीसा में मोर्चा संभालती है तो हम पश्चिमी तरफ से आने वाले किसी भी खतरे का बेहतर जवाब दे पाएंगे।” हालांकि उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान का नाम नहीं लिया।

इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न कहा कि यह पहला ऐसा ‘डिफेंस एक्सपो’ है, जिसमें केवल भारतीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा, ”अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ मुक्त व्यापार के लिए समुद्री सुरक्षा आज दुनिया की प्राथमिकता बन रही है।”

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...