19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedसाजिद खान के खिलाफ एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई शिकायत

साजिद खान के खिलाफ एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई शिकायत

Published on

बिग बॉस 16 में बतौर कंटेस्टेंट आए साजिद खान को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब डायरेक्टर के खिलाफ एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज करवाने के बाद शर्लिन ने मीडिया से बात की और बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी बात की है कि जब तक बिग बॉस से साजिद को निकाला नहीं जाता तब तक शो के टेलिकास्ट को रद्द कर दिया जाए। शर्लिन का वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है। वीडियो में शर्लिन कहती हैं, ‘जो मीटू आरोपी हैं साजिद खान, मैं उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने आई हूं।’

इसके बाद शर्लिन कहती हैं, ‘देखिए काफी समय से हम बिग बॉस से रिक्वेस्ट कर रहे थे कि साजिद को शो से बाहर किया जाए। लेकिन हमारी रिक्वेस्ट को नजरअंदाज किया जा रहा है। हमारी पीड़ा को खारिज कर रहे हैं। अब हमने हमारे केंद्री मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र भेजकर रिक्वेस्ट की है कि वह बिग बॉस शो का टेलिकास्ट रद्द कर दें। जब तक की साजिद को शो से निकाला नहीं जाता, इस शो को बंद कर देना चाहिए।’

अब क्या बाहर होंगे साजिद
विवाद के इतने बढ़ने के बाद क्या अब मेकर्स शो से साजिद को बाहर करेंगे। वैसे बता दें कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने भी रिक्वेस्ट की है कि साजिद को बाहर कर दिया जाए। इतना ही नहीं उन्होंने शो के मेकर्स के साथ-साथ सलमान खान को भी काफी ट्रोल किया था क्योंकि साजिद, सलमान खान के दोस्त हैं। तो देखते हैं कि सलमान अब अपने दोस्त को शो में रख पाएंगे या नहीं।

साजिद को किया जाएगा एविक्ट
ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि साजिद खान को शो से एविक्शन के जरिए बाहर निकाला जाएगा। ऐसा हो सकता है कि अपकमिंग वीकेंड का वार में साजिद को एविक्शन के लिए नॉमिनेट करके फिर कम वोट्स का कारण देकर उन्हें शो से बाहर कर दें। हालांकि ये खबर कितनी सच है कितनी झूठ इसके बारे में हम कमेंट नहीं कर सकते।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...