19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedपति की गोद में बैठी Pak एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- पैसे कम पड़...

पति की गोद में बैठी Pak एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- पैसे कम पड़ गए जो एक सीट करवाई

Published on

मिनाल खान पाकिस्तानी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वे पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा में शुमार की जाती हैं. मिनाल की बड़ी फैन फॉलोइंग है. मिनाल अपनी एक्टिंग के साथ अपने बोल्ड लुक्स की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है, जिसपर पाकिस्तान में हंगामा मच गया है.

मिनाल की तस्वीर पर क्यों भड़क रहे लोग?
आप सोच रहे होंगे कि आखिर मिनाल खान ने ऐसी कौन सी तस्वीर शेयर कर दी, जिसपर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. चलिए बता देते हैं. दरअसल, मिनाल प्लेन से अपने हसबैंड संग ट्रैवल कर रही थीं और उन्होंने प्लेन में अपने पति की गोद में बैठकर अपनी रोमांटिक फोटो शेयर कर दी.

फोटो में आप देख सकते हैं कि मिनाल खान अपने पति की गोद में बैठी हुई नजर आ रही हैं. मिनाल और उनके हसबैंड दोनों कैमरे को देखकर पोज दे रहे हैं. दोनों की बड़ी सी स्माइल से इतना तो साफ है कि वो एक दूसरे संग काफी अच्छा टाइम स्पेंड कर रहे हैं. लेकिन प्लेन में कपल का कोजी होना पाकिस्तान की जनता को पसंद नहीं आया. सोशल मीडिया यूजर्स कपल को खूब ट्रोल कर रहे हैं और उनकी रोमांटिक तस्वीर को चीप और वल्गर बता रहे हैं.

मिनाल की तस्वीर को चीप बता रहे लोग
एक यूजर ने कपल का मजाक उड़ाते हुए लिखा- दूसरी टिकट भी बुक करवा लेते, ताकि मिनाल बाजी आराम से बैठकर जातीं. एक दूसरे यूजर ने लिखा- साथ वाली सीट पर कांटे लगे हुए हैं क्या? एक अन्य यूजर ने लिखा- पैसे कम पड़ गए थे क्या, जो एक ही सीट करवाई.वहीं, कई यूजर्स का कहना है कि अपने कोजी और रोमांटिक मोमेंट की तस्वीरें पब्लिक प्लेटफॉर्म पर शेयर करना सही नहीं है. कई लोग मिनाल की पति संग इंटीमेट तस्वीर शेयर करने की उनकी हरकत को चीप बता रहे हैं.

वैसे ये पहली बार नहीं है, जब मिनाल खान की तस्वीर पर पाकिस्तान में बवाल मचा है. इससे पहले भी मिनाल के कपड़ों, बोल्ड ड्रेसिंग सेंस को लेकर वहां के लोग एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुना चुके हैं. लेकिन मिनाल काफी बेबाक और बिंदास हैं. वे ट्रोल्स को सीरियसली नहीं लेती हैं और हमेशा वही करती हैं, जो उन्हें पसंद है. अब आप ही बताइए आपकी मिनाल के फोटो के बारे में क्या राय है. मिनाल और उनके हसबैंड की इस तस्वीर पर उन्हें ट्रोल करना कितना सही है और कितना गलत?

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...