19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedदिवाली रोजगार वाली, PM देंगे युवाओं को 75000 नौकरियां;इस दिन होगा ऐलान

दिवाली रोजगार वाली, PM देंगे युवाओं को 75000 नौकरियां;इस दिन होगा ऐलान

Published on

नई दिल्ली

रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं के लिए त्योहार खुशियां लेकर आने वाला है। क्योंकि इस बार दिवाली रोजगार वाली होने जा रही है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र देशभर में हजारों नौकरियों का ऐलान करेंगे। खास बात है कि उन्होंने जून में ही कहा था कि अगले साल दिसंबर के अंत तक 10 लाख नौकरियां तैयार की जाएंगी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम 22 अक्टूबर यानि दिवाली के दो दिन पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं से बातचीत करेंगे। इस दौरान वह 75 हजार युवाओं को रोजगार का ‘तोहफा’ भी देंगे। खबर है कि अलग-अलग मंत्रालयों और सरकारी विभागों में 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

कहां मिलेंगी नौकरियां?
इस दौरान युवाओं को रक्षा मंत्रालय, रेल मंत्रालय, डाक विभाग, गृहमंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय, CISF, CBI, कस्टम, बैंकिंग समेत कई अन्य क्षेत्रों में नौकरियों की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम में देश के कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

ये मंत्री होंगे शामिल
ओडिशा से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गुजरात से स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, चंडीगढ़ से सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, महाराष्ट्र से पीयूष गोयल, राजस्थान से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, तमिलनाडु से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, उत्तर प्रदेश से भारी उद्योग मंत्री महेंद्र पांडे, झारखंड से आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा, बिहार से पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह शामिल होंगे।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...