4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत में आकर यूएन चीफ ने मोदी सरकार को दी ऐसी नसीहत!

भारत में आकर यूएन चीफ ने मोदी सरकार को दी ऐसी नसीहत!

Published on

नई दिल्ली,

संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं. बुधवार को एंटोनियो आईआईटी मुंबई के एक कार्यक्रम में शामिल हुए. आईआईटी में संबोधन के दौरान एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका तभी मजबूत और विश्वसनीय होगी जब वह देश के भीतर मानवाधिकारों और समावेशी समाज की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होगा.

महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि, ‘विविधता एक ऐसी संपन्नता है जो आपके देश को मजबूत बनाती है. इस समझ को महात्मा गांधी के मूल्यों को अपनाते हुए सभी लोगों, खासतौर पर वंचित तबके के अधिकारों और उनकी गरिमा को बनाए रखते हुए हर रोज मजबूत किया जाना चाहिए. विविध संस्कृतियों, धर्मों और नस्लों के योगदान को पहचानते हुए और नफरत फैलाने वाले बयानों को हतोत्साहित करते हुए समाज को समावेशी बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए.’

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने आगे कहा कि वे सभी भारतीयों से जागरुक होने और भारत की समावेशी बहुलता, विविधता और समाज में योगदान देने का अनुरोध करते हैं. एंटोनियो गुटेरेस ने आगे कहा कि मानवाधिकार आयोग का सदस्य होने के नाते वैश्विक मानवाधिकारों को आकार देना और अल्पसंख्यक वर्ग समेत सभी लोगों के अधिकारों की रक्षा करना भारत की जिम्मेदारी है.

मालूम हो कि बीते 13 अक्टूबर को भारत को संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयोग का फिर सदस्य चुन लिया गया है. वहीं दूसरी ओर, हाल ही में भारतीय एजेंसियों के निशाने पर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और छात्र नेताओं को लेकर यूएन एक्सपर्ट्स की ओर से भारत की आलोचना भी की गई थी.

यूक्रेन मामले में लगातार शांति के पक्ष में बना रहे भारत
वहीं रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने कहा कि इस वैश्विक संकट का हल ढूंढने के लिए भारत को लगातार शांति के पक्ष में बने रहना चाहिए. एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि वे अनुरोध करते हैं कि भारत अपने विकास और विदेशी नीतियों को एसडीजी और पेरिस समझौते के साथ आगे बढ़ाए.

वहीं संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भारत को अहिंसा के जरिए ब्रिटेन से मिली आजादी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत अपने जन्म से ग्लोबल लीडर रहा है. उन्होंने कहा कि जी-20 में मिलने जा रही अध्यक्षता के जरिए भारत को वैश्विक विकास में अपने मूल्यों और नजरिए को दर्शाने का अच्छा मौका मिलेगा.

ताज होटल में दी 26/11 हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे. आईआईटी मुंबई के कार्यक्रम के पहले 26/11 आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए ताज होटल भी पहुंचे थे. वहां एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई दुनिया के हर देश की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...