14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedएक्ट्रेस का खुलासा, पति ने एक-दो नहीं बल्कि 13 औरतों संग किया...

एक्ट्रेस का खुलासा, पति ने एक-दो नहीं बल्कि 13 औरतों संग किया था चीट

Published on

हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर जाना क्रेमर ने अपने एक्स हस्बैंड की बेवफाई को लेकर बड़ा खुलासा किया है. फेमस शो रेड टेबल टॉक के दौरान जाना ने बताया कि एक्स हस्बैंड माइक कौसिन ने उनपर एक-दो नहीं बल्कि 13 से ज्यादा औरतों संग चीट किया था. दोनों छह साल तक शादी के बंधन में थे. इस दौरान माइक ने उनपर लगातार चीट किया. विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ संग बातचीत में जाना ने ये हैरान करने वाली बात बताई.

टूट गया जाना का सपना
जाना क्रेमर ने अप्रैल 2021 में पति माइक से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डाल दी थी. उन्होंने शो में बताया, ‘मुझे पता है कि आज हम दोनों अच्छी सिचूएशन में हैं.’ उन्होंने आगे रोते हुए कहा, ‘लेकिन मैं इस साल के बारे में सोचती हूं. मेरे बच्चे क्रिसमस के दिन मेरे घर पर सो कर नहीं उठेंगे. इससे मेरा दिल बहुत दुखेगा.’

जाना और माइक ने छह साल पहले शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं. एक 6 साल की बेटी जोली और 3 साल का बेटा जेस. उन्होंने आगे कहा, ‘तब मैं सोचती हूं कि यह ठीक नहीं है. तुमने मेरा परिवार के साथ रहने का सपना भी खत्म कर दिया. ये सही नहीं है.’

माइक को था सेक्स अडिक्शन
माइक कौसिन ने अभी तक जाना क्रेमर के आरोप पर कोई बात नहीं की है. हालांकि वह अपनी बेवफाई के बारे में बात कर चुके हैं. माइक को सेक्स का अडिक्शन भी था, जिसकी वजह से वह 2016 में रिहैब भी गए थे. इसी साल जाना और माइक कुछ समय के लिए अलग भी हुए थे. शादी में ढेरों मुश्किलों का सामना करने के बाद अप्रैल 2021 में ऐलान किया था कि वह इस रिश्ते को खत्म कर रही हैं.

एक्ट्रेस ने घर में की तोड़फोड़
जाना क्रेमर ने बताया कि पति की बेवफाई से डील करने के लिए उन्होंने अपने घर में खूब तोड़फोड़ की थी. उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘मैंने अपने घर में ढेरों चीजें चकनाचूर कर दी थीं. मैंने और मेरी दोस्तों ने एक बल्ला लेकर घर में एक दरवाजा तोड़ा था. इसके अलावा माइक के सारे एक्स बॉक्स और उसकी सारी चीजें जो उसे प्यारी थीं, हमने तोड़ डाली थी. मैंने उसके सारे कोट पैंट पर ढेरों बातें लिख दी थीं. मैं थोड़ी देर के लिए गुस्से से पागल हो गई थी.’

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...