7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यअमेठी: मुस्लिम के खेत में मिला शिवलिंग, पूजा करने वालों की उमड़ी...

अमेठी: मुस्लिम के खेत में मिला शिवलिंग, पूजा करने वालों की उमड़ी भीड़

Published on

अमेठी,

अमेठी जिले के जायस इलाके स्थित एक खेत में शिवलिंग मिलने से हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर हजारों की भीड़ पहुंच गई. खेत एक मुस्लिम व्यक्ति का था लिहाजा इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मुस्लिम के खेत में शिवलिंग निकलने की सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ की अगुवाई में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया. अधिकारियों ने शिवलिंग को उठवाकर पास में ही मौजूद शिव मंदिर में रखवा दिया.

यह पूरा मामला जायस कोतवाली इलाके के कस्बा स्थित रायबरेली रोड का है. जहां हाइवे किनारे काशीराम आवास बना हुआ है. यहीं पर गुरुवार शाम कुछ बच्चे जानवर चरा रहे थे, तभी उनको मिट्टी में शिवलिंग नुमा पत्थर दिखाई पड़ा. पत्थर पर एक सांप की आकृति बनी हुई थी, जिसके बाद बच्चे डर गए और उन्होंने वहां मौजूद लोगों को जानकारी दी.

जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और देखते ही देखते वहां सैकड़ो की भीड़ जमा हो गई. मौके पर मौजूद भीड़ ने शिवलिंग निकलने की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. जिसके बाद प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया और तिलोई एसडीएम फाल्गुनी सिंह, सीओ अजय सिंह समेत कानूनगो, लेखपाल और प्रशासनिक अमले के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया.

आसपास में जांच के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने शिवलिंग को सुरक्षित उठवा कर पास में ही मौजूद शिव मंदिर में रखवा दिया. जिस खेत में शिवलिंग निकला, वो मुस्लिम व्यक्ति मोहसिन खान का बताया था, इसलिए मामले की गंभीरता को देखकर प्रशासन ने किसी प्रकार का विवाद होने के पहले ही शिवलिंग को उठवाकर शिव मंदिर में रखवा दिया है. फिलहाल मामले में प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this