7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराष्ट्रीयआखिर बूस्टर डोज से यह कैसा परहेज? पड़े-पड़े खराब हो रहे 10...

आखिर बूस्टर डोज से यह कैसा परहेज? पड़े-पड़े खराब हो रहे 10 करोड़ डोज

Published on

नई दिल्ली

भारत में कोरोना के नए सब वेरिएंट के दस्तक देने के बाद भी यहां बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या बेहद कम है। आलम ये है कि कोवीशील्ड के लाखों बूस्टर डोज पड़े-पड़े बर्बाद हो रहे हैं। बाद में इस साल कोरोना की बूस्टर डोज भी आ गई। हालांकि, भारत में कोविड-19 की बूस्टर डोज को लेकर काफी उदासीनता देखी गई और कंपनियों की बनाई लाखों वैक्सीन बर्बाद हो गई है। दुनिया में कोरोना के नए सब वेरिएंट के आने के बाद भी अभी बूस्टर लेने वाला कोई नहीं है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदर पूनावाला ने बताया है कि उनकी कंपनी की बनाई कोवीशील्ड वैक्सीन की लाखों डोज यूं ही पड़ी हुई है।

कोरोड़ों डोज पड़े-पड़े सड़ रहे हैं
पूनावाला ने बताया कि SII ने पिछले साल दिसंबर में कोवीशील्ड वैक्सीन का उत्पादन बंद कर दिया था। कंपनी के पास 100 मिलियन डोज पड़े हैं जो पड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2021 से ही हमने कोवीशील्ड का उत्पादन रोक दिया था। बूस्टर डोज की मांग बिल्कुल भी नहीं थी। ऐसा लगता है कि हमारी तरह ही लोग कोरोना महामारी के कारण आजिज आ गए हैं और जो होगा देखा जाएगा के मूड में आ गए हैं।

भारत में क्यों हो रहा ऐसा?
विकासशील देशों की वैक्सीन बनाने वाले नेटवर्क (DCVMN) की बैठक के बाद मीडिये से बात करते हुए पूनावाला ने पुणे में कहा कि फिलहाल हमने वैक्सीन का उत्पादन रोक दिया है। उन्होंने बताया कि कंपनी की बनाई नई वैक्सीन कोवावैक्स (Covovax) मिक्स्ड बूस्टर डोज का हिस्सा होगी। उन्होंने कहा कि अब कोवावैक्स को दो सप्ताह के अंतराल पर लगाने की इजाजत मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब लोग हर साल फ्लू की वैक्सीन लेंगे उसी दौरान कोरोना का बूस्टर डोज ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे पश्चिम के देशों में हर साल फ्लू की वैक्सीन लेने की परंपरा है वैसा भारत में नहीं है।

जल्द ही ओमीक्रोन की भी वैक्सीन!
ओमीक्रोन की वैक्सीन के सवाल पर पूनेवाला ने कहा कि इसके लिए हम अमेरिकी कंपनी नोवावैक्स के साझेदारी कर रहे हैं। इसके जरिए ओमीक्रोन वेरिएंट का बूस्टर डोज बनेगा। ये एक मिक्स्ड वैक्सीन होगी। उन्होंने बताया कि कोवावैक्स वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है उन्हें उम्मीद है कि इसके बूस्टर डोज की अनुमति अगले 10-15 दिन में मिल जाएगी। SII अमेरिकी कंपनी कोडाजेनिक्स के साथ मिलकर सिंगल डोज वैक्सीन बनाने पर काम कर रही है।

WHO ने नए वेरिएंट पर दे दी चेतावनी
बैठक में मौजूद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के चीफ साइंटिस्ट डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट SARS-CoV-2 को देखते हुए हेल्थकेयर वर्कर और वैसे लोग जिनकी इम्युनिटी कमजोर है उसे वैक्सीन जरूर दिया जाना चाहिए।

कोरोना का नया वेरिएंट बेहद खतरनाक
डॉ स्वामीनाथन ने कहा कि कोरोना का नया वेरिएंट XBB ओमीक्रोन के 300 सब वेरिएंट की तुलना में ज्यादा खतरनाक है। ये इम्युनिटी को भी चकमा दे रहा है। इस वेरिएंट के कारण हो सकता है कि आने वाले समय में कोरोना का एक और वेव सामने आ जाए। उन्होंने बताया कि अभी दुनिया के किसी भी देश में कोरोना के इस सब वेरिएंट के कारण ज्यादा गंभीर स्थिति वाली बात सामने नहीं आई है और इससे ज्यादा संख्या में अस्पताल में भर्ती होने की खबरें नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें सतर्क होकर इस वायरस के जीनोम सिक्वेंसिंग करने की जरूरत है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...