4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यअरुणाचल प्रदेश के सियांग में सेना का रुद्र हेलिकॉप्टर क्रैश, सर्च ऑपरेशन...

अरुणाचल प्रदेश के सियांग में सेना का रुद्र हेलिकॉप्टर क्रैश, सर्च ऑपरेशन शुरू

Published on

सियांग,

सैन्य उड़ानों के दुर्घटनाग्रस्त होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। गुरुवार को एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। फिलहाल, हादसे में कोई जनहानि की खबर नहीं है। सेना ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। घटना सिंगिंग गांव के पास हुई है। कुछ समय पहले ही तवांग में भी एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी।

जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी है कि अपर सियांग जिले में आज टूटिंग मुख्यालय से 25 किमी की दूरी पर सिंगिंग गांव में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल तक सड़क मार्ग नहीं है। सेना ने बचाव दल को रवाना कर दिया है।

तवांग में भी हुआ था हादसा
5 अक्टूबर को राज्य के तवांग में सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। खबरें आई कि नियमित उड़ान के दौरान हादसा हुआ था। हेलिकॉप्टर में मौजूद दोनों पायलट्स को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांगि, इलाज के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव का निधन हो गया था।

गोवा में नौसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त
12 अक्टूबर को ही भारतीय नौसेना का मिग 29के लड़ाकू विमान क्रैश हो गया था। नौसेना ने जानकारी दी थी कि विमान के पायलट सुरक्षित थे और हादसा तकनीकी खराबी की वीजह से हुआ था। नौसेना की तरफ से जारी बयान के अनुसार, ‘गोवा से समुद्र के ऊपर नियमित उड़ान भर रहे MiG 29K में वापसी के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। पायलट सुरक्षित रूप से निकल गए और तेज खोजी और बचाव अभियान में वह मिल गए।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...