4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिइस्लाम को बदनाम करने के लिए बोलते हैं... दुर्योधन-हिटलर का नाम लेकर...

इस्लाम को बदनाम करने के लिए बोलते हैं… दुर्योधन-हिटलर का नाम लेकर पाटिल ने बताया जिहाद क्या है

Published on

नई दिल्ली:

‘गीता में श्रीकृष्ण भी अर्जुन से जिहाद की बात करते हैं…’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल इस बयान पर घिर गए हैं। भाजपा ने पाटिल की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया है। आज सुबह से ही उनकी सफाई आ रही है। हमारे सहयोगी ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ से विशेष बातचीत में पाटिल ने जिहादी की परिभाषा बताते हुए कहा कि जो नहीं करना चाहिए अगर कोई कर रहा है तो वह जिहादी है। लड़ाई नहीं करनी चाहिए, अगर कोई कर रहा है तो जिहादी है। उन्होंने कहा कि कौरव पांडवों को एक कमरे में जलाने की कोशिश करते हैं, पत्नी का चीरहरण करने की कोशिश करते हैं, पांच गांव भी नहीं देते हैं… दुर्योधन का काम जिहादी का था।

उन्होंने आगे कहा कि गीता में लिखा गया है कि कोई भी अगर झगड़ा कर रहा है तो उसके साथ लड़ाई मत करो, चर्चा करो। इसके बाद भी अगर बात नहीं बनती है तो लड़ाई करो। यह लड़ाई करना तुम्हारा कर्तव्य है। यह कृष्ण ने अर्जुन को बताया था।

अपनी सफाई देते हुए शिवराज ने आगे कहा कि अगर उनका न बोला हुआ भी मीडिया में लिखा गया तो वह पत्रकारों के खिलाफ केस करेंगे। जब उनसे 26/11 का जिक्र करते हुए सवाल किया गया तो पूर्व गृह मंत्री ने कहा, ‘मीडिया एक शब्द जिहाद को लेकर बोल रहा है, मैं उस दृष्टि को लेकर बोल रहा था क्या? मैंने कहा है कि अगर कोई अच्छी चीज करने के लिए बोलता है, समझता नहीं है और लाठी और बंदूक लेकर आता है तो हमको भी लड़ना पड़ेगा। यह जिहाद नहीं है। लेकिन दुर्योधन ने जो किया वह जिहाद है। हिटलर ने जो किया जिहाद है।’

मुंबई अटैक पर बोले
उन्होंने कहा कि अगर मुंबई में कोई हमला करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है तो वह जिहाद नहीं है। विवाद बढ़ने पर पाटिल ने कहा कि कुरान, बाइबिल और गीता पढ़िए… इस्लाम को बदनाम करने के लिए बोलते हैं कि जिहादी हैं ये लोग। कुरान शरीफ के अंदर कहा गया है कि कोई आदमी यह मानने के लिए तैयार नहीं है कि बहुत सारे ईश्वर नहीं हैं। ईसाई में भी यही कल्पना है। गीता में भी कहा गया है कि भगवान का रूप, रंग या आकार नहीं है।

भाजपा ने पाटिल को घेरा
एक दिन पहले पाटिल ने दावा किया था कि जिहाद की अवधारणा न केवल इस्लाम, बल्कि भगवद् गीता और ईसाई धर्म में भी थी। भाजपा ने पाटिल की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और उस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की आत्मकथा के विमोचन पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि इस्लाम धर्म में जिहाद पर काफी चर्चा गई। उन्होंने कहा कि जब सही इरादों और सही चीजें करने के बावजूद भी कोई नहीं समझता है तो यह अवधारणा सामने आई कि बल का प्रयोग किया जा सकता है।

पाटिल ने दावा किया, ‘यह केवल कुरान में नहीं है, बल्कि महाभारत, गीता में भी है, श्री कृष्ण भी अर्जुन से जिहाद के बारे में बात करते हैं और यह चीज केवल कुरान या गीता में ही नहीं, बल्कि ईसाई धर्म में भी है।’ भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘आम आदमी पार्टी (आप) के गोपाल इटालिया और राजेंद्र पाल गौतम के बाद हिंदू घृणा और वोट बैंक की राजनीति में पीछे न रहते हुए कांग्रेस के शिवराज पाटिल का कहना है कि श्री कृष्ण ने अर्जुन को ‘जिहाद’ सिखाया था।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...