14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedआईटी सेक्टर में आधे से ज्यादा लोग देंगे इस्तीफा, ये समस्या बनेगी...

आईटी सेक्टर में आधे से ज्यादा लोग देंगे इस्तीफा, ये समस्या बनेगी बड़ी वजह!

Published on

नई दिल्ली,

आईटी सेक्टर में अगले एक साल में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग अपनी मौजूदा नौकरियों से इस्तीफा दे सकते हैं. इस बारे में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नई नौकरी और बेहतर सैलरी की तलाश में ऐसा होगा. वहीं आईटी प्रोफेशनल्स के लिए नौकरी से इस्तीफा देने की एक और बड़ी वजह इस सेक्टर में ट्रेनिंग और डेवलपमेंट की कमी एवं वर्क-लाइफ के बीच बेहतर बैलेंस नहीं बन पाना रह सकती है.

53% आईटी प्रोफेशनल्स दे सकते हैं इस्तीफा
Skillsoft की आईटी स्किल्स और सैलरी रिपोर्ट-2022 के मुताबिक आईटी सेक्टर में नीतियां बनाने वाले 66% लोगों का मानना हे कि उनकी टीम के प्रोफेशनल्स के बीच स्किल का अंतर बढ़ रहा है. हालांकि पिछले साल के मुकाबले इसमें 10% कमी आई है, लेकिन अभी भी आईटी प्रोफेशनल्स के बीच स्किल गैप की चुनौती बनी हुई है.स्किलसॉफ्ट की इस सर्वे रिपोर्ट में 53% आईटी कर्मचारियों ने माना कि वो अगले 12 महीनों में नई नौकरी की तलाश करेंगे. ये सर्वे आईटी सेक्टर के लगभग 8,000 लोगों के बीच किया गया था.

लोगों के नौकरी बदलने की ये दो बड़ी वजह
रिपोर्ट में कहा गया है कि आईटी सेक्टर की कंपनियों के लिए दो बड़ी चुनौतियां प्रोफेशनल्स को कंपनी में रोके रखना और नए लोगों की भर्ती करना है. इस बारे में स्किलसॉफ्ट के जनरल मैनेजर (टेक एंड डेवलपमेंट) जैक सिम्स का कहना है कि नए स्किल्स सिखाते रहना, कंपनी और कर्मचारी दोनों के लिए फायदेमंद है. खासकर के उन कंपनियों के लिए जो अपने टेक्निकल स्टाफ को अपने पास रोक कर रखना चाहती हैं और लगातार इनोवेशन करना चाहती हैं.

वहीं इस बीच रिपोर्ट में ये भी देखा गया कि अधिकतर आईटी प्रोफेशनल्स ने अपनी पिछली नौकरी बेहतर सैलरी की उम्मीद और वर्क-लाइफ के बीच सही बैलेंस नहीं होने की स्थिति में बदली. इसके अलावा ट्रेनिंग और डेवलपमेंट की कमी भी इसकी एक बड़ी वजह रही

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...