10.7 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यपंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल, दिवाली से पहले AAP सरकार का...

पंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल, दिवाली से पहले AAP सरकार का बड़ा फैसला

Published on

नई दिल्ली,

दिवाली से पहले पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, कैबिनेट की मीटिंग में पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने का फैसला लिया है. इससे लाखों कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा. भगवंत मान सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने के साथ ही कर्मचारियों के DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी को भी मंजूरी दे दी है.

CM भगवंत मान ने कही ये बात
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज पंजाब कैबिनेट की बैठक में अपने कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है. आम आदमी पाटी की सरकार पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने जा रही है. उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने इस फैसले को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. हम अपने कर्मचारियों के साथ खड़े हैं. हमने जनता से जो वादा किया, उसे पूरा किया है.

सीएम भगवंत मान ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के डीए में भी 6 फीसदी बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है. साथ ही कहा कि यह कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा है. इस फैसले से पंजाब के लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा. मान ने कहा कि हम जो कहते हैं, वो करते हैं.

AAP संयोजक केजरीवाल ने दी बधाई
वहीं आम आदमी पार्टी के संजोयक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने पंजाब से वादा किया था कि पंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) को लागू करेंगे. आज भगवंत मान ने ये वादा पूरा किया है. अऱविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के सभी कर्मचारियों को बधाई. नई पेंशन स्कीम नाइंसाफ़ी है. साथ ही कहा कि पूरे देश में फिर से OPS लागू होनी चाहिए.

मध्यप्रदेश सरकार ने बढ़ाया था महंगाई भत्ता
इसी साल अगस्त के महीने में मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी. लिहाजा कर्मियों का भत्ता 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी किया गया था. सरकार की तरफ से 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था.

राजस्थान में कितना है महंगाई भत्ता
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले महीने यानी सितंबर में राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी ऐलान किया था. सीएम गहलोत ने कहा था कि राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जुलाई 2022 से 38 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...