14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedदिल्ली से पटना का किराया 32000 रुपये, Air India के सभी टिकट...

दिल्ली से पटना का किराया 32000 रुपये, Air India के सभी टिकट Sold Out

Published on

नई दिल्ली,

दिवाली से पहले राजधानी दिल्ली से देश के प्रमुख शहरों के लिए हवाई टिकटों की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. खासकर दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-पटना जैसे रूट्स पर टिकटों की कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है. दिल्ली से पटना के लिए हवाई टिकट की कीमत दिल्ली से दुबई के किराए से अधिक हो गई है. त्योहारों में आने-जाने वालों की भीड़ ऐसी है कि दिवाली से पहले वीकेंड में बेंगलुरु-दिल्ली जैसे रूट्स पर हवाई टिकटों की कीमतों में 30 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है.

दिल्ली से पटना जाना दुबई से भी महंगा
अगर दिवाली से दो दिन पहले यानी शनिवार 22 तारीख के लिए दिल्ली से पटना के लिए हवाई टिकट की कीमत देखें, तो शुरुआती किराया 22 हजार रुपये के पार पहुंच गया है. ये किराया इकोनॉमिक क्लास का है.

दिल्ली से दुबई का किराया
वहीं, अगर दिल्ली से दुबई के लिए हवाई टिकट का किराया 12,655 रुपये से शुरू हो रहा है. दिल्ली से पटना के लिए 22 अक्टूबर के दिन सफर के लिए हवाई टिकट की अधिकमत कीमत 31,207 रुपये है. इन रूट्स का फेयर पेटीएम की बुकिंग दर पर आधारित है.

दिल्ली से लखनऊ का फेयर
अगर दिल्ली से लखनऊ के लिए 22 अक्टूबर के लिए हवाई टिकट के किराए की बात करें, तो पेटीएम पर इसकी शुरुआत 15,190 रुपये से होती है. दिल्ली से रांची के लिए हवाई टिकट की कीमत 21,577 रुपये से शुरू हो रही है. वहीं, दिल्ली से कोलकाता के लिए हवाई टिकट की शुरुआती कीमत 16,454 रुपये है. हवाई किराए में बढ़ोतरी का एक सबसे बड़ा कारण ट्रेन में टिकटों का उपलब्ध नहीं होना भी है.

एयर इंडिया के टिकट सोल्ड आउट
दूसरी तरफ दिल्ली से पटना के लिए 22 अक्टर के दिन एयर इंडिया (Air India) के सभी टिकट बुक हो चुके हैं. एयर इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर सोल्ड आउट लिख दिया है. वहीं, 23 अक्टूबर के लिए उपलब्ध इकोनॉमी क्लास के टिकट की शुरुआती कीमत 16,550 रुपये है.

32 हजार से अधिक किराया
इंडिगो (Indigo) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली से पटना के लिए हवाई टिकट का किराया 32 हजार रुपये के पार पहुंच गया है. वहीं, 22 अक्टूबर के लिए शुरुआती टिकट की कीमत 28,162 रुपये है. दिल्ली से पटना के लिए स्पाइसजेट के लिए 22 अक्टूबर को कोई भी फ्लाइट उपलब्ध नहीं है. 24 अक्टूबर को दिवाली के बाद 30 अक्टूबर को छठ पूजा का त्योहार है. इस वजह से टिकटों की भारी डिमांड देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...