14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedहम CBI ऑफिसर हैं... विज्ञापन देकर हुई थी देश की सबसे बड़ी...

हम CBI ऑफिसर हैं… विज्ञापन देकर हुई थी देश की सबसे बड़ी ठगी! यह घटना हिला देगी

Published on

मुंबई

सोना-चांदी, हीरे-मोती, आंखें चौंधिया देने वाली डिजाइनर जूलरी। यह है मुंबई का सबसे बड़ा जूलरी स्टोर- ओपेरा हाउस। काफी बड़ा स्टोर, चमक-धमक और करोड़ों की जूलरी। अचानक पांच गाड़ियां स्टोर के पास रुकती हैं। गाड़ियों से एक-एक कर 26 लोग बाहर निकलते हैं और सीधा स्टोर के अंदर घुस जाते हैं। ओपेरा हाउस के मालिक प्रताप जावेरी स्टोर में हैं। वो इतने लोगों को देखकर चौंक जाते हैं। उन्हें समझ नहीं आता, ये क्या हो रहा है। तभी इन लोगों में से एक प्रताप सिंह जावेरी को अपना आई कार्ड दिखाता है, जिसमें लिखा होता है- मोहन सिंह, सीबीआई ऑफिसर।

जूलरी शोरूम में सीबीआई रेड!
स्टोर के मालिक प्रताप जावेरी सीबीआई की इतनी बड़ी टीम को देखकर घबरा जाते हैं। मोहन सिंह और उनकी टीम रेड के नाम पर स्टोर में एंटर करती है। स्टोर मालिक प्रताप सिंह समेत वहां मौजूद सभी काम करने वाले लोगों को स्टोर से बाहर खड़े होने की हिदायतें दी जाती हैं और अंदर शुरू होता है ‘छानबीन’ का काम। दुकान के कोने-कोने में ‘सीबीआई के लोग’ पहुंचते हैं। हर गहने को उठाकर चेक किया जाता है। करीब एक घंटे तक सीबीआई की टीम अपना काम करती है, जबकि स्टोर के सभी लोग एक तरफ खड़े होते हैं। मुंबई के इस सबसे बड़े स्टोर से कीमती जूलरी को इकट्ठा किया जाता है। सभी छब्बीस लोग अलग-अलग तरफ से महंगे-महंगे गहने, हीरे-जवाहरात बैग में डालते हैं। स्टोर मालिक कुछ समझ नहीं आता, लेकिन सीबीआई की डर की वजह से वो कुछ बोल नहीं पाते।

रेड के नाम पर
करीब दो घंटे बाद प्रताप सिंह अंदर पहुंचते हैं तो शोरूम का हाल देखकर दंग रह जाते हैं। शोरूम से लाखों के कीमती गहने गायब हैं। सीबीआई की टीम अभी भी वही होती है, लेकिन गहने नहीं होते और साथ ही गायब होते हैं सीबीआई ऑफिसर मोहन सिंह। स्टोर के मालिक अभी भी कुछ नहीं समझ पाते, लेकिन ये साफ था कि स्टोर में लूट हुई है। पुलिस को खबर दी जाती है। मौके पर पुलिस पहुंचती है। हर कोई हैरान है, सीबीआई की टीम मौके पर तो फिर टीम लीडर मोहन सिंह कहां हैं और क्या है पूरा माजरा!

अखबार में दिया था विज्ञापन
दरअसल ओपेरा हाउस में हुई इस लूट को पूरी प्लानिंग के साथ बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया गया था। मुंबई के सबसे बड़े शोरूम को लूटने की साजिश रची मोहन सिंह नाम के शातिर ठग ने। ये लूट हुई 19 मार्च 1987 को। इसके एक दिन पहले यानी 18 मार्च को मोहन सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया में एक इश्तिहार दिया। इस विज्ञापन में लिखा गया था- ‘इंटेलिजेंस ऑफिसर और सिक्यॉरिटी ऑफिसर के लिए लोगों की जरूरत है।’ इंटरव्यू के लिए कैंडिडेट को मुंबई के फाइव स्टार होटेल ताज कॉन्टिनेंटल में बुलाया गया था।

26 लोगों की नकली सीबीआई टीम
19 तारीख को ताज में इंटरव्यू हुए भी और फिर 26 लोगों को चुन भी लिया गया। इन लोगों को कुछ भी पता नहीं था कि आगे क्या होना है। इंटरव्यू के बाद मोहन सिंह के साथ ये लोग मुंबई के सबसे बड़े जूलरी शोरूम में पहुंचे और आगे जो हुआ वो बाद में सबके सामने था। सीबीआई की बड़ी टीम देखकर स्टोर के मालिक इतना घबरा गए कि वो किसी बात का विरोध ही नहीं कर पाए। शातिर ठग मोहन सिंह ने जैसी प्लानिंग की थी बिल्कुल वैसा ही हुआ। वह मौका देखकर वो लाखों के गहने लिया और फिर रफू चक्कर। जो लोग मोहन सिंह के साथ यहां आए थे, उन्हें कुछ पता ही नहीं था कि वो अनजाने में ही एक बड़ी साजिश का हिस्सा बन चुके थे।

ये हैं ‘स्पेशल 26’
ओपेरा हाउस डकैती को देश में अब तक हुई बड़ी डकैतियों में से एक माना जाता है। इस डकैती पर स्पेशल 26 नाम से फिल्म भी बन चुकी है। हालांकि फिल्म में चार लोगों को इस डकैती की साजिश का हिस्सा दिखाया गया है, लेकिन आप ये सुनकर हैरान रह जाएंगे कि लाखों रुपये की इस चोरी की साजिश को अकेले मोहन सिंह नाम के शख्स ने अंजाम दिया था। उसने ही लोगों को फाइव स्टार में इंटरव्यू के लिए बुलाया और फिर उन्हें ओपेरा हाउस लेकर आया। जो लोग इंटरव्यू देने आए थे, उन्हें नहीं पता था कि उन्हें चोरी के मकसद से नकली सीबीआई ऑफिसर बनाया जा रहा है।

शातिर ठग नहीं हुआ गिरफ्तार
इस मामले में छान बीन हुई। पुलिस की कई टीमें इस शातिर चोर को पकड़ने के लिए बनाई गई, लेकिन ये शातिर चोर किसी के हाथ न आया। ओपेरा हाउस शोरूम से चोरी हुए लाखों के गहने कभी वापस नहीं मिल। जरा सोचिए, दिन दहाड़े एक अकेले ठग ने मुंबई के सबसे पॉश इलाके में इतनी बड़ी चोरी को अंजाम दिया और कभी गिरफ्तार भी नहीं हुआ।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...