14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedवैशाली ठक्कर की बहन का खुलासा- राहुल के थप्पड़ मारने से डिप्रेशन...

वैशाली ठक्कर की बहन का खुलासा- राहुल के थप्पड़ मारने से डिप्रेशन में थी वैशाली, तभी किया सुसाइड

Published on

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री दहशत में है। उनके दोस्त और चाहनेवालों के बीच अब भी दुख का माहौल है। उनकी इतनी कम उम्र में मौत से सभी को सदमा पहुंचा है। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले ही सुसाइड किया था और उनकी मौत के बाद एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उनके पड़ोसी राहुल नवलानी आरोपी पाए गए हैं। इस केस में लगातार नए अपडेट्स आ रहे हैं। अब इसमें एक और कड़ी जुड़ गई है, जो उनकी कजिन सिस्टर हैं।

वैशाली ने क्यों किया सुसाइड?
इन सबके बीच वैशाली के परिवार वाले भी काफी कुछ कहते नजर आ रहे हैं। इन सबमें उनकी एक कजिन सिस्टर ने भी कई खुलासे किए हैं। वैशाली अपनी बहन से लगभग हर बात शेयर करती थीं, जिनमें से कुछ को उन्होंने सबके सामने बताया है। वैशाली की कजिन ने कई बातों का जिक्र किया और राहुल वैशाली को किस तरह से परेशान कर रहा था इसके बारे में भी जानकारी दी।

थप्पड़ मारने से डिप्रेशन में थीं वैशाली
वैशाली की बहन ने घरवालों को बताया कि राहुल ने वैशाली को थप्पड़ भी मारा था, जिसके कारण वह डिप्रेशन में आ गईं और इन्हीं सब बातों से परेशान होकर उन्होंने इस तरह का कदम उठा लिया। वैशाली की बहन ने ये भी बताया कि राहुल उन्हें किस तरह से परेशान कर रहा था। वैशाली ने उन्हें और भी बहुत कुछ बताया था।

राहुल ने वैशाली से किया शादी का वादा
राहुल ने पहले तो वैशाली ठक्कर को यह कहा था कि वह अपनी पत्नी दिशा को तलाक देकर उनसे शादी कर लेंगे और फिर वैशाली ठक्कर भी राहुल के बेहद करीब चली गईं लेकिन जब काफी दिनों तक राहुल ने दिशा को तलाक नहीं दिया, तो वह राहुल से पीछा छुड़ाने लगीं। उसके बाद राहुल ने वैशाली को धमकी देना शुरू कर दिया। वो उन्हें लगातार प्रताड़ित करता था और जब भी वैशाली की शादी की बात चलती, तो वह उसे तोड़ने की कोशिश करता था।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...