4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यकंस के बाद अब 'काले नाग' की एंट्री, गुजरात में चुनाव नजदीक...

कंस के बाद अब ‘काले नाग’ की एंट्री, गुजरात में चुनाव नजदीक आते ही तेज होने लगी जुबानी जंग

Published on

अहमदाबाद

गुजरात विधानसभा चुनावों के ऐलान का वक्त जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे जुबानी हमले बढ़ने जा रहे हैं। खुद को हिंदू विरोधी बताए जाने पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने होर्डिंग्स लगाने वालों को कंस की औलाद कहा था, अब गुजरात सरकार के मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने केजरीवाल को काला नाग कहा है। पाटण में एपीएमसी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वकर्मा ने कहा कि लोगों का जीवन अच्छा बने, इसके लिए राज्य सरकार विकास को केंद्र में रखकर कई सारे काम कर रही है। विश्वकर्मा ने कहा कि केजरीवाल पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि गुजरात की जनता को मुफ्त की रेवड़ी का वचन देने वाला काला नाग है। विश्वकर्मा ने कहा गुजरात की स्वाभिमानी जनता इस रेवड़ी के चक्कर में नहीं फंसेगी। फुस्कार मारने वाले इस नाग को काबू करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माहिर हैं। विश्वकर्मा ने इस मौके पर पाटण में 88 करोड़ को विकास कार्यों की सौगात दी।

शाह के बाद का विश्वकर्मा का अटैक
गुजरात चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य में दर्जनभर गांरटी का ऐलान किया है। इसमें फ्री बिजली के साथ शिक्षा-स्वास्थ्य के वादे शामिल हैं। केजरीवाल ने हर गांव के सरंपच को 10-10 लाख की ग्रांट और महिलाओं को 1 हजार रुपये महीना देने के बड़े वादे किए हैं। बीजेपी पहले भी इन वादों को मुफ्त की रेवड़ी करार चुकी है, लेकिन भूपेन्द्र पटेल सरकार में अहम मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने केजरीवाल को काला नाग कहकर बड़ा हमला बोला है। विश्वकर्मा का यह बयान गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान के बाद आया है। शाह ने दिल्ली के एक कार्यक्रम में कहा था कि आपको आप निर्भर बनना है या फिर आत्मनिर्भर। शाह ने एमसीडी चुनावों से जुड़े कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी का नाम लेकर हमला बोला था। आप आदमी पार्टी गुजरात चुनावों को लेकर ज्यादा जोर लगा रही है।

एक-दूसरे पर इन-डायरेक्ट हमला
बीजेपी के बड़े नेता गुजरात में आप आदमी पार्टी पर सीधा हमला नहीं बोल रहे हैं। दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी के कार्यक्रम आप का नाम लिया था, लेकिन गुजरात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी तक आप का नाम लेकर हमला नहीं बोला है। गुजरात सरकार में मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने भी आप आदमी पार्टी और केजरीवाल का नाम नहीं लिया। उन्होंने गुजरात में मुफ्त की रेवड़ी देने वाले के जरिए अटैक किया और केजरीवाल की तुलना काले नाग से कर दी। विश्वकर्मा ने यह भी कहा कि काले नाग को नाथने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माहिर हैं। आम आदमी पार्टी राज्य में केजरीवाल की गारंटी को पर्चे भी बांट रही है। इसमें फ्री बिजली का सबसे बड़ा मुद्दा है।

आप कर रही आक्रामक प्रचार
पाटण में विश्वकर्मा के बयान को कई तरीके से देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी शहरों से अधिक ग्रामीण क्षेत्राें में मेहनत कर रही है। पाटण में जब विश्वकर्मा एपीएमसी के कार्यक्रम में कुछ विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास को पहुंचे तो उन्हें कांग्रेस नहीं बल्कि आप को निशाने पर लिया। आम आदमी पार्टी की अभी विधानसभा में कोई सीट नहीं है। केजरीवाल अपने आक्रामक प्रचार में आईबी रिपोर्ट के जरिए सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। केजरीवाल ने सरकार के लिए पिछले महीनों में चुनौती बने मुद्दों को उठाकर मुश्किल खड़ी की थी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...