4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यप्राइवेट पार्ट में डाला सैनिटाइजर, टूथब्रश और पेंसिल, गुजरात में जूनियर के...

प्राइवेट पार्ट में डाला सैनिटाइजर, टूथब्रश और पेंसिल, गुजरात में जूनियर के साथ दर्दनाक रैगिंग

Published on

राजकोट

गुजरात के राजकोट से एक दर्दनाक रैगिंग का मामला सामने आया है। यहां के निजी विश्वविद्यालय में 19 वर्षीय एक छात्र का नहाने का नग्न वीडियो बनाया। फिर पीड़ित छात्र से ब्लैकमेल करके पांच लोगों ने अप्राकृतिक यौन शोषण किया। उन्होंने छात्र के प्राइवेट पार्ट में सेनिटाइजर और शहद डाला। यही नहीं, इसके बाद उन्होंने टूथब्रश और पेंसिल तक डाल दी। इसके अलावा छात्र को उसका प्राइवेट पार्ट काटने की धमकी तक दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पांच छात्रों में से एक नाबालिग भी है। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

तीन आरोपी छात्र हिरासत में
पुलिस ने पांच में से तीन छात्रों को हिरासत में लिया है। आरोपियों में से एक नाबालिग है और उसे हिरासत में लिया जाना बाकी है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 अक्टूबर की पीड़ित के पिता ने कुवाड़वा रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जब उसका बेटा परिवार के सामने अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले लड़के ने अपनी बड़ी बहन से कहा कि उसे हॉस्टल में नहीं रहना। वह बहन से फूट-फूटकर रोने लगा। तब उसकी बहन को कुछ गड़बड़ी का एहसास हुआ। उसने तुरंत पिता को फोन करके इसकी खबर दी।

नहाते समय रिकॉर्ड किया नग्न वीडियो
इसके बाद छात्र से पिता और बहन दोनों मिलने पहुंचे। ऐसे में छात्र अपने परिजनों को देखते ही लिपटकर रोने लगा। फिर उसने खुद के साथ हुई घटना के बारे में बताया। छात्र ने बताया कि तीन तीन छात्रों ने पिछले महीने नहाते समय उसका नग्न वीडियो बनाया था। उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने उन लोगों का कहना नहीं माना तो वे वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर देंगे।

प्राइवेट पार्ट में लगाया सैनिटाइजर और शहद
पीड़ित छात्र ने बताया कि आरोपियों ने उसे तीन ऑप्शन दिए। आरोपियों ने कहा कि वह या तो अपना प्राइवेट पार्ट काट दे, अपने कान काट दे या हॉस्टल की छत से छलांग लगा दे। यह सब सुन के छात्र डर गया और गिड़गिड़ाने लगा। तब छात्रों ने उसके आगे एक अन्य ऑप्शन दिया कि वह उन लोगों को उसके साथ गंदी हरकत करने दे। उसके बाद उन लोगों ने उसे मानसिक प्रताड़ित किया और उसका अप्राकृतिक यौन शोषण किया। पीड़ित छात्र ने बताया कि उन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट में सैनिटाइजर लगाया गया। शहद और पाउडर भी लगाया। उन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट में पेंसिल और टूथब्रश भी डाला। तीन घंटे तक वे छात्र उसे ऐसे ही परेशान करते रहे। फिलहाल, इस मामले में मामला दर्ज किया गया है और तीनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेजा गयाहै।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...