9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिराजीव गांधी फाउंडेशन के लिए गांधी परिवार ने चीन और जाकिर नाइक...

राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए गांधी परिवार ने चीन और जाकिर नाइक से लिए पैसे…संबित पात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को बड़ा कदम उठाते हुए राजीव गांधी फाउंडेशन का FCRA लाइसेंस रद्द कर दिया। गृह मंत्रालय न 2020 में गठित एक अंतर-मंत्रालयी समिति की जांच के बाद यह कार्रवाई की है। केंद्र सरकार के इस फैसले पर अबतक कांग्रेस या गांधी परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पात्रा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन ने एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन बार चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से डोनेशन लिया था। संबित पात्रा ने आगे कहा कि इस एनजीओ ने जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन से भी मोटी रकम चंदे के रूप में ली थी।

केंद्र के कदम का स्वागत, कांग्रेस पर पात्रा ने लगाए ये गंभीर आरोप
संबित पात्रा ने राजीव गांधी फाउंडेशन के FCRA लाइसेंस को रद्द करने के केंद्र के फैसले का स्वागत करने के साथ ही उन्होंने गांधी परिवार पर की गंभीर आरोप लगाए। पात्रा ने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से एक दो नहीं बल्कि 3-3 बार चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और चीन की एंबेसी से चंदा लिया था। उस समय इस फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं वहीं ट्रस्टी के रूप में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा हैं। उन्होंने आगे कहा कि चीन की सरकर की तरफ से राजीव गांधी फाउंडेशन के पास डोनेशन के रूप में करोड़ो रुपये आए थे। पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब डोकलाम के मुद्दे पर भारत-चीन का स्टैंडऑफ हुआ था तब चीनी तंबू के नीचे कैसे गांधी परिवार का कुनबा पकड़ा गया था, यह सबने देखा था। संबित पात्रा ने इसके साथ केंद्र सरकार के इस फैसले के लिए उनका धन्यवाद भी किया।

संबिता पात्रा ने गांधी परिवार से सवाल करते हुए कहा कि आखिर चीन के बीजिंग में हुए बीजिंग ओलंपिक में पूरा का पूरा गांधी परिवार क्यों गया था। इसमें सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल थे। सोनिया जी की मौजूदगी में राहुल गांधी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच एक करार हुआ था। इसके बाद से ही राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की सरकार से चंदा मिलना शुरू हो गया था। इस संस्था से 50 लाख से ज्यादा रकम ली गई थी। पात्रा ने कहा कि भला हो यह खुलासा सबके सामने आया और कांग्रेस का राज जनता के सामने आ सका।

जाकिर नाइक की संस्था से भी लिए पैसे
गांधी परिवार पर हमलावर संबित पात्रा यहीं नहीं रूके। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए एक और बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि गांधी परिवार ने राजीव गांधी फाउंडेशन के नाम पर जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन से चंदे के रूप में मोटी रकम ली थी। इस संस्था से 50 लाख से ज्यादा रकम ली गई थी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...