7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यकर्नाटक: पैर छूने जा रही महिला को मंत्री ने जड़ दिया थप्पड़,...

कर्नाटक: पैर छूने जा रही महिला को मंत्री ने जड़ दिया थप्पड़, Video वायरल

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक के एक मंत्री ने शिकायत लेकर आई महिला को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर मंत्री का वीडियो वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद शिवसेना ने कर्नाटक की BJP सरकार पर निशाना साधा. घटना चामराजनगर जिले के हंगाला गांव की है. यहां इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट मंत्री वीरन्ना सोमन्ना एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में मंत्री सोमन्ना लोगों को हक्कू पत्र (जमीन के पेपर) बांटने वाले आए थे.

हक्कू पत्र लेने के लिए कार्यक्रम में भारी तादाद में लोगों की भीड़ पहुंची थी. सोमन्ना जमीन के कागज बांट ही रहे थे कि तभी भीड़ में शामिल एक महिला अपनी शिकायत लेकर मंत्री से मिलने पहुंच गई. महिला को अपने पास आता देख मंत्री बेहद नाराज हो गए. महिला जैसे ही उनके पैर पड़ने के लिए झुकी मंत्री ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया.

हालांकि, महिला ने दावा किया है कि मंत्री ने उसे थप्पड़ नहीं, मारा बल्कि उसे दिलासा दिया. महिला ने कहा,’मैं गरीब परिवार से हूं. मैंने उनके पैरों पर गिरकर उनसे जमीन आवंटित करके मेरी मदद करने का अनुरोध किया. तो उन्होंने मुझे सांत्वना दी. उन्होंने हमें जमीन दे दी है और वो 4000 रुपये भी लौटा दिए हैं, जो हमने चुकाए थे.

ऐसा ही एक मामला सितंबर 2022 में महाराष्ट्र कमाठीपुरा में सामने आया था. जिसमें राज ठाकरे की पार्टी मनसे के नेता ने एक महिला को बुरी तरह पीटा था. मनसे नेता का नाम विनोद अरगिले था, जिसने बाद में महिला से मारपीट मामले में माफी मांग ली थी. मामल के तूल पकड़ने पर विनोद ने कहा था कि महिला के साथ किए गए व्यवहार के लिए वह माफी चाहते हैं.

विनोद अरगिले ने कहा था कि महिला ने उनके और पार्टी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. विनोद एमएनएस के मुंबादेवी विभाग प्रमुख थे. पुलिस ने इस मामले में विनोद और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया था. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें विनोद महिला से कहता दिख रहा था कि कुछ भी शिकायत कर मैं नहीं डरता. वीडियो में महिला बार-बार पूछती दिख रही थी कि उसे क्यों मारा गया.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...