14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedसावधान! अब इस वायरस ने मचाया कहर, SBI का अलर्ट, न करें...

सावधान! अब इस वायरस ने मचाया कहर, SBI का अलर्ट, न करें ये गलती

Published on

नई दिल्ली,

टेक्नोलॉजी बढ़ने के साथ स्कैम करने का तरीका भी बदल गया है. अब स्कैमर्स नए-नए वायरस के जरिए लोगों को स्कैम का शिकार बना रहे हैं. मैसेज या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिंक शेयर कर यूजर्स को टारगेट किया जाता है. अब देश के सबसे बड़े बैक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने SOVA वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया है. यूजर्स को SOVA वायरस से सावधान रहने के लिए कहा गया है. आपकी एक गलती से आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है.

SBI का अलर्ट
SOVA वायरस यूजर के फोन में इंस्टॉल हो जाता है. फिर ये यूजर की डिटेल्स की चोरी करने लगता है. इसको अनइंस्टॉल करना भी काफी मुश्किल हो जाता है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वायरस ने 200 से ज्यादा मोबाइल बैंकिंग और क्रिप्टो ऐप्स को टारगेट किया है.

इस मैलवेयर के बारे में सबसे पहले सितंबर 2021 में पता चला था. यूजर जब मोबाइल बैंकिंग ऐप्स को एक्सेस करते हैं तो ये उनकी लॉगिन डिटेल्स चुरा लेता है. इसको यूजर के डिवाइस पर इंस्टॉल करवाने के लिए स्कैमर्स फिशिंग SMS भेजते हैं.

जब यूजर इन लिंक पर क्लिक करते हैं तो वायरस वाला एंड्रॉयड ऐप उनके फोन में डाउनलोड हो जाता है. ये दिखने में किसी पॉपुलर ऐप जैसे क्रोम, ऐमेजॉन की तरह दिखता है. एक बार फोन में इंस्टॉल होने के बाद ये यूजर्स की सारी डिटेल्स स्कैमर्स तक पहुंचा देता है.

सेफ रहने के टिप्स
इससे बचने के लिए आपको किसी भी अनजान ऐप को डाउनलोड करने से बचें. इसके अलावा फिशिंग लिंक पर क्लिक ना करें. फोन पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी पर्सनल डिटेल्स शेयर ना करें. बैंक से जुड़ी डिटेल्स को किसी के साथ शेयर ना करें.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...