9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलविराट की पारी देख अनुष्का हुईं इमोशनल, कहा- मेरी जिंदगी का बेस्ट...

विराट की पारी देख अनुष्का हुईं इमोशनल, कहा- मेरी जिंदगी का बेस्ट मैच

Published on

नई दिल्ली,

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत vs पाकिस्तान मैच के हीरो विराट कोहली साबित हुए. ऐसे में पत्नी अनुष्का शर्मा ने उनके लिए खास पोस्ट लिखी है. अनुष्का ने पति की तारीफ करते हुए उन्हें ढेर सारा प्यार भेजा है. साथ ही उन्होंने कहा कि ये उनकी जिंदगी का सबसे बेस्ट मैच था.अनुष्का शर्मा ने टीवी पर मैच देखते हुए कुछ फोटोज को शेयर किया है. इनमें विराट कोहली को शॉट लगाते और आश्विन, रोहित शर्मा को गले लगाते देखा जा सकता है. जीत के पलों को कैप्चर करते हुए अनुष्का इमोशनल हो गईं. उन्होंने पति विराट कोहली के स्ट्रगल को याद किया और साथ ही उनकी मेहनत को सराहा है.

अनुष्का हुईं इमोशनल
फोटोज को शेयर कर अनुष्का शर्मा लिखती है, ‘सुंदर! बेहद सुंदर! आज की रात तुमने कई लोगों की जिंदगी में खुशियां भर दी हैं और वो भी दिवाली की शाम को. तुम एक बेहतरीन इंसान हो मेरे प्यारे. तुम्हारा दृढ़ निश्चय और विश्वास जबरदस्त है. मैं ये कह सकती हूं कि मैंने अपनी जिंदगी का बेस्ट मैच अभी देखा है. हालांकि हमारी बेटी अभी ये समझने के लिए बहुत छोटी है कि उसकी मां क्यों कमरे में चिल्लाते हुए नाच रही थी.

एक दिन वो समझेगी कि उसके पिता ने अपनी जिंदगी की बेस्ट इनिंग्स खेली थी. वो भी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजरने के बाद. ये समय दर्दभरा था लेकिन इससे वो पहले से ज्यादा ताकतवर और समझदार बनकर बाहर आए. मुझे तुमपर गर्व है. तुम्हारे ताकत हर तरफ फैलने वाली है और तुम मेरे प्यारे असीम हो. हर मुश्किल और खुशी में, मैं तुमसे हमेशा प्यार करूंगी.’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...