9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलमैच जीतते ही रो पड़े विराट कोहली, रोहित ने गोद में उठाकर...

मैच जीतते ही रो पड़े विराट कोहली, रोहित ने गोद में उठाकर मनाया जश्न, Video

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चार विकेट से पीटकर अपने मिशन की दमदार शुरुआत की है. मेलबर्न में हुए कमाल के मैच में टीम इंडिया ने विराट कोहली की दमदार पारी के दमपर यह मैच जीता. इस ऐतिहासिक जीत के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा का स्पेशल मोमेंट देखने को मिला, जब टीम इंडिया के कप्तान ने विराट को गोद में उठा लिया.

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में 82 रनों की पारी खेली. जब रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी बॉल पर सिंगल लिया और भारत ने मैच अपने नाम किया, जब विराट कोहली खुशी से झूम उठे. इतना ही नहीं इस दौरान उनके आंसू भी निकले और वह काफी भावुक हो गए. विराट कोहली को इस अंदाज़ में पहली बार ही देखा गया.

जैसे ही टीम इंडिया ने यह मैच जीता, उसके तुरंत बाद टीम के बाकी प्लेयर्स भी मैदान पर दौड़ आए. कप्तान रोहित शर्मा भी खुद को नहीं रोक पाए और मैदान पर आ गए. रोहित शर्मा ने खुशी के मारे विराट कोहली को गोद में उठा लिया और फिर गले मिलकर इस धमाकेदार जीत की बधाई दी.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...