9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यपिता ने 9 साल की बेटी से किया रेप, फिर पत्नी से...

पिता ने 9 साल की बेटी से किया रेप, फिर पत्नी से बोला- किसी को बताना मत

Published on

बिलासपुर ,

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक उद्योगपति पिता ने 9 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया. इतना नहीं घिनौनी हरकत को छिपाने के लिए उसने पत्नी पर दबाव भी बनाया और किसी को भी इस बारे में न बताने के लिए कहा. हालांकि, महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. आरोपी पिता फरार है. पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

गौरतलब है कि रायगढ़ में रहने वाले कारोबारी का पत्नी से किसी बात पर विवाद चल रहा है. उससे तंग आकर महिला मायके में रह रही है. हालांकि, उसका पति बेटी से मिलने आता था. इसी दौरान उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया. बेटी ने इस बारे में मां को बताया. जिसे सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. महिला ने आनन-फानन अपने हैवान पति के खिलाफ केस दर्ज कराया.

आए दिन प्रताड़ित करता था
जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी साल 2014 में रायगढ़ में रहने वाले फैक्ट्री संचालक से हुई थी. शादी के बाद बेटी हुई लेकिन पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं रहे. पति बिना बात के उससे विवाद करता था. आए दिन प्रताड़ित करता था. इससे तंग आकर 3 महीने पहले 9 साल की बेटी को लेकर बिलासपुर में मायके में आकर रहने लगी.

बेटी से मिलने के बहाने आता था
महिला ने पुलिस को बताया कि बीते जुलाई महीने से बेटी पर उसकी नीयत खराब थी. उसने रायगढ़ में भी बेटी के साथ गलत हरकत की थी. विरोध करने पर मारपीट की थी. इसके बाद वो बिलासपुर आ गई तो पति बेटी से मिलने के बहाने आता था. यहां वह बेटी से अकेले मिलता था. इसी दौरान उसने दुष्कर्म किया. महिला थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है. रायगढ़ में उसके घर पर दबिश भी दी गई है. पुलिस उसके ठिकानों की जानकारी जुटाकर तलाश कर रही है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...