7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedएक फ्रेम में नजर आए कटरीना-ऐश्वर्या, फोटो देख फैंस बोले- ब्यूटी क्वीन

एक फ्रेम में नजर आए कटरीना-ऐश्वर्या, फोटो देख फैंस बोले- ब्यूटी क्वीन

Published on

फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी के चर्चे अभी तक हो रहे हैं. गुरुवार को मनीष ने अपने घर दिवाली की आलीशान पार्टी रखी ही. इसमें कई बड़े सेलेब्स सजधजकर पहुंचे थे. मनीष मल्होत्रा लगातार इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं. इस बीच अब उन्होंने इंडस्ट्री की दो ब्यूटीज ऐश्वर्या राय बच्चन और कटरीना कैफ के साथ अपनी फोटोज शेयर की हैं.

एक ही फ्रेम में बॉलीवुड की सबसे सुंदर एक्ट्रेसेज में से दो को देखकर फैंस खुश हो गए हैं. तस्वीरों में मनीष मल्होत्रा, कटरीना और ऐश्वर्या के साथ खुशी-खुशी पोज कर रहे हैं. दोनों एक्ट्रेसेज के बीच में उन्हें खड़ा देखा जा सकता है. ऐश्वर्या ने लाइट पिंक कलर का सूट पहना हुआ है. वहीं कैटरीना ने हरे रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी है.

ऐश्वर्या और कटरीना दोनों के ही आउटफिट मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए हैं. फोटोज को शेयर करते हुए डिजाइनर ने लिखा, ‘दो जबरदस्त सुंदरियों के साथ त्योहार के रंगों में चमकते हुए.’ मनीष मल्होत्रा के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. कटरीना और ऐश्वर्या को साथ देख कमेंट में कई यूजर्स ने खुशी और उत्साह जताना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, ‘खूबसूरती की देवी कटरीना कैफ.’ दूसरे ने लिखा, ‘ये आपकी दिवाली पार्टी से बेहतरीन फोटो है.’

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में वरुण धवन, नोरा फतेही, मालविका मोहनन, काजोल और विक्की कौशल संग बॉलीवुड के ढेरों सितारे पहुंचे थे. सभी के साथ मनीष ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं. शनिवार को मनीष ने ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ एक फोटो शेयर की थी. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘द फेवरेट’.

प्रोजेक्ट्स की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म पोंन्नियिन सेल्वन में देखा गया था. डायरेक्टर मणि रत्नम की इस फिल्म में ऐश्वर्या ने नंदिनी का किरदार निभाया है. पोंन्नियिन सेल्वन पार्ट 1 अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. ऐश्वर्या के काम की खूब तारीफ भी हो रही है. दूसरी तरफ कटरीना कैफ फिल्म फोन भूत में नजर आने के लिए तैयार हैं. ये फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होगी.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...