7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedमुहूर्त ट्रेडिंग पर निवेशकों की मुनाफे वाली दिवाली, शेयर बाजार उछला

मुहूर्त ट्रेडिंग पर निवेशकों की मुनाफे वाली दिवाली, शेयर बाजार उछला

Published on

नई दिल्ली

हर साल की तरह इस बार भी दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के मौके पर शेयर बाजार गुलजार रहा। मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए शाम 6.15 बजे से 7.15 बजे तक यानी सिर्फ एक घंटे ट्रेडिंग हुई। इस दौरान सेंसेक्स 700 अंक तक चढ़कर 60 हजार अंक के करीब 59,994.25 अंक पर पहुंचा।

वहीं, निफ्टी में भी तगड़ी खरीदारी का माहौल रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 59,831.66 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले सेंसेक्स में 524.51 अंक या 0.88% की बढ़त रही। वहीं, निफ्टी की बात करें तो 155 अंक या 0.88% चढ़कर 17,730.75 अंक पर बंद हुआ।

टॉप गेनर और लूजर: मुहूर्त ट्रेडिंग पर बीएसई इंडेक्स के टॉप 30 स्टॉक की बात करें तो नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, एसबीआई, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील के शेयर 1 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुए। एचयूएल और कोटक बैंक में मुनाफावसूली हावी रही। एचयूएल के स्टॉक 3 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुए।

क्यों हुई ट्रेडिंग: ऐसी मान्यता है कि ‘मुहूर्त’ के दौरान लेन-देन करना शुभ होता है और यह वित्तीय समृद्धि लाता है। चूंकि इस दिन हिंदू संवत वर्ष 2079 की शुरुआत होती है तो ऐसे में स्टॉक मार्केट एक घंटे के लिए खुलता है। आमतौर पर इस मौके पर खरीदारी की जाती है। वहीं, कुछ निवेशक मुनाफा कमाते हैं। बता दें कि स्टॉक एक्सचेंज 26 अक्टूबर को दिवाली बालीप्रतिपदा के अवसर पर बंद रहेंगे।।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...